फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   up: father and son were selling raw liquor by branded them, revealing

यूपी: कच्ची शराब को ब्रांडेड बनाकर सप्लाई कर रहे थे बाप-बेटा, ऐसे हुआ भंडाफोड़

Wed, 14 Mar 2018 02:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 14 Mar 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
up: father and son were selling raw liquor by branded them, revealing
कच्ची शराब पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा से कच्ची शराब लाकर उसे ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलों में भरकर सप्लाई किया जा रहा था। बाप-बेटा इस काम को लंबे समय से कर रहे थे। आबकारी टीम ने बुधवार को छापेमारी कर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है। आबकारी टीम और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार सुबह नगर के ठाकुरद्वार मोहल्ले के एक मकान में छापेमारी कर अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में मकान से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की गई। इतना ही बल्कि अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें, ढक्कन और लेबल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से आरोपी पिता और पुत्र को भी हिरासत में लिया है। इस मकान में शराब की बॉटलिंग और लेबलिंग का का कार्य लंबे समय से किया जा रहा था। 
विज्ञापन


आबकारी टीम को सूचना मिली थी कि ठाकुरद्वार मोहल्ले के एक मकान में काफी लंबे समय से कच्ची शराब को अंग्रेजी बनाकर उसकी सप्लाई करने का काम चल रहा है। इसी के चलते आबकारी विभाग की टीम पूरी तैयारी के साथ बुधवार सुबह नरेंद्र के घर छापेमारी करने पहुंची तो वहां मकान पर ताला लटका मिला। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को बुलावाकर ताला तुड़वा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : अवैध शराब की मची ऐसी लूट, बच्चों से बूढ़े तक लूटकर ले गए बोतलें, देखिए तस्वीरें

up: father and son were selling raw liquor by branded them, revealing
शच्ची शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग के अधिकारी जैसे ही मकान के अंदर घुसे तो हैरान रह गए। इस दौरान टीम ने भारी मात्रा में कच्ची शराब को कब्जे में ले लिया। और मौके से बाप-बेटे को भी हिरासत में ले लिया। फिलहाल आबकारी विभाग की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed