फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अवैध शराब की मची ऐसी लूट, बच्चों से बूढ़े तक लूटकर ले गए बोतलें, देखिए तस्वीरें

Thu, 22 Feb 2018 06:08 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 22 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor loot, children loot bottles of liquor, see photos
शराब की लूट - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में अवैध शराब से लदी टाटा 407 गाड़ी खेत में पलट गई। इससे खेतों में शराब की पेटियां बिखर गई। भनक लगते ही आसपास के लोग शराब की बोतलें लूटकर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की चेकिंग की तो कई लोगों से शराब बरामद की।

Illegal liquor loot, children loot bottles of liquor, see photos
शराब की लूट - फोटो : अमर उजाला

आबकारी विभाग ने कहा ट्रक में लदी 80 पेटियों में से मौके से 18 ही बरामद हुई। आबकारी पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Illegal liquor loot, children loot bottles of liquor, see photos
शराब की बोतलें ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुबह करीब चार बजे कोहरा होने के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के निकट निवाडा-नैथला मोड़ पर शराब से लदी टाटा 407 गाड़ी राम कुमार के खेत में पलट गई। गाड़ी में हरियाणा मार्का देसी और अंग्रेजी शराब लदी थी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचने शुरू हो गए। पहले हादसे की जानकारी ली, जैसे ही उन्हें पता चला शराब अवैध है तो लूटपाट शुरू हो गई। बच्चे, बूढ़े और जवानों में शराब लूटने की होड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Illegal liquor loot, children loot bottles of liquor, see photos
शराब की लूट - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं राहगीर भी शराब लूटने में पीछे नहीं रहे। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान शराब की बोतलें लेकर भाग रहे ग्रामीणों की पुलिस ने तलाश की ली और उनके कब्जे से बोतलें बरामद कीं। पुलिस ने आसपास के खेतों से भी शराब की कुछ बोतलें बरामद कीं। पुलिस को गाड़ी से मात्र 18 पेटी हरियाणा मार्का देसी और अंग्रेजी शराब मिली।

विज्ञापन
Illegal liquor loot, children loot bottles of liquor, see photos
शराब से भरी गाड़ी पलटी - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी सहित बाकी बची शराब को कब्जे में लिया। इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर ने कोतवाली में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed