फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Farmers said farmer movement will continue till agricultural law is withdrawn

यूपी: बागपत कलक्ट्रेट में गरजें किसान, कहा-कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा किसान आंदोलन

Sat, 06 Feb 2021 07:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
UP: Farmers said farmer movement will continue till agricultural law is withdrawn
farmers - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बागपत में कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें किसान नेताओं ने कहा कि सरकार कृषि कानून वापस ले और गन्ना मूल्य घोषित करे। राष्ट्रपति के नाम मांगपत्र डीएम को सौंपा गया। किसान आंदोलन कृषि कानून वापस होने तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि किसान लंबे समय से गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। अन्नदाता के साथ यह अन्याय है। सरकार को चाहिए कि एमएसपी को कानून के दायरे में लाए।
विज्ञापन


किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस हों। किसानों को गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति कुंतल दिया जाए। गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र दिलाया जाए। डीजल से खेती के लिए किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए। बिजली नलकूप की बिजली फ्री की जाए। किसानों को साल 2008 की तर्ज पर कर्ज मुक्त किया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के बच्चों को शिक्षा ऋण की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कलक्ट्रेट प्रभारी रामनयन किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। इसके बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम राजकमल यादव को दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान रविंद्र चेयरमैन, संजीव चौधरी, यशपाल सिंह, तेजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, हिम्मत सिंह, गौरव कुमार, हबीब रहमान, राजेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी आदि मौजूद रहे।

चक्का जाम को लेकर अलर्ट रही पुलिस
किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने चक्का जाम का फैसला वापस ले लिया था, इसके बावजूद जिले में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। आरएएफ की कलक्ट्रेट पर तैनात रही। इसके अलावा बड़ौत, बागपत और खेकड़ा में भी पुलिस ने निगरानी की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed