{"_id":"6a7b1b27dc0420ac9608b1b5","slug":"up-farmer-mauled-to-death-by-stray-dogs-in-meerut-flesh-torn-from-body-and-eaten-skeleton-found-in-field-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, घंटों तक नोचते रहे मांस, आधा शरीर हुआ कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में पोते के सामने दादा को मारकर खा गए कुत्ते, घंटों तक नोचते रहे मांस, आधा शरीर हुआ कंकाल
Tue, 11 Aug 2026 06:23 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 11 Aug 2026 06:23 PM IST
सार
Meerut News: जानी थानाक्षेत्र के किठौली गांव में लख्मी खेत पर ईख बांधने गए थे, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर उन्हें मार डाला। कई घंटे तक जब वह नहीं लौटे तो पोता ईशांत खेत पर देखने पहुंचा, तो वहां उसके दादा का शरीर कुत्ते खा रहे थे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन
लख्मी की फाइल फोटो और मौके पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानी थाना क्षेत्र के किठौली गांव में मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने पोते के सामने दादा लख्मी (58) को नोच-नोचकर मार डाला। वह खेत में ईख की बंधाई करने गए थे। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक शव नहीं उठने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस को घेरकर हंगामा करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
किठौली निवासी किसान लख्मी पुत्र रामशरण मंगलवार सुबह करीब आठ बजे ईख बांधने के लिए खेत पर गए थे। दोपहर करीब दो बजे तक उनके घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद लख्मी के बड़े पुत्र जितेंद्र का बेटा ईशांत अपने दादा को देखने खेत पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खेत पर पहुंचते ही ईशांत की चीख निकल गई। उसके सामने कुत्तों का झुंड उसके दादा लख्मी को नोचकर खा रहा था। ईशांत चीखते-चिल्लाते हुए गांव की ओर दौड़ा और रास्ते में मिले ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर जब खेत पर पहुंचे तब कुत्ते भाग निकले। वहां लोगों ने जो मंजर देखा, वह रूह कंपा देने वाला था। कुत्ते लख्मी के शरीर का मांस नोच-नोचकर खा चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नाराज ग्रामीणों ने शव को करीब एक घंटे तक नहीं उठने दिया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक माह में कुत्ते दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर चुके हैं। वहीं कुछ माह पहले कुत्तों के हमले में छह साल के बच्चे की भी मौत हो गई थी। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर हिंसक कुत्तों को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग को भी घटना की जानकारी दे दी गई है, ताकि लावारिस कुत्तों को पकड़ने की योजना बनाई जा सके। जान गंवाने वाले लख्मी के दो पुत्रों में एक अंकुर ड्राइवरी करता है, जितेंद्र प्राइवेट नौकरी कर परिवार चलाता है।
ये भी देखें....
Meerut: दौराला थाने के सामने कांवड़ियों की स्कूटी-बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत; दो गंभीर
ये भी देखें....
Meerut: दौराला थाने के सामने कांवड़ियों की स्कूटी-बाइक में जोरदार भिड़ंत, दो की मौत; दो गंभीर
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन