फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: family leaves school after eighth, student leaves home with friend, tension in village

यूपी: परिजनों ने आठवीं के बाद पढ़ाई बंद कराई तो छात्रा ने सहेली के साथ छोड़ा घर

Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
UP: family leaves school after eighth, student leaves home with friend, tension in village
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में परिजनों ने छात्रा की पढ़ाई बंद कराई, तो उसने नाराज होकर एक सहेली के साथ घर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि छात्रा टीसी लेने के लिए स्कूल आई थी। पुलिस दोनों की पढ़ाई के संबंध में परिजनों से वार्ता कर रही है।  
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा निवासी एक वर्ग की छात्रा दूसरे वर्ग की सहेली के साथ मंगलवार को घर छोड़कर चली गई। दो किशोरियों के फरार होने पर गांव में हड़कंप मच गया। इस संबंध में दोनों के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर उनकी बरामदगी की मांग की। साथ ही एक पक्ष ने दूसरे पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। मामले से गांव में तनाव जैसी स्थिति हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने दोनों किशोरियों को थानाभवन में घूमते हुए बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर छात्रा ने बताया कि उसने आठवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी कर ली है। अब वह अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती है। परिजनों ने आगे पढ़ाने से इनकार कर दिया है। इसके कारण वह तनाव में थी और अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए सहेली के साथ घर से चली गई।

गांव से वह सीधे नानौता पहुंची। वहां उसने एक स्कूल में प्रवेश लेने के लिए बात की। वहां बताया कि प्रवेश लेने के लिए पिछली कक्षा की टीसी लानी होगी। दोनों टीसी लेने के लिए थानाभवन आई थीं। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।

छात्राओं ने बताया कि वह दो दिन नानौता में रुकीं। वहां उन्होंने किराये पर एक कमरा लिया था। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि दोनों किशोरियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही छात्रा की आगे की पढ़ाई के लिए परिजनों से वार्ता की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed