फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Elections 2022: Former District President Rahul Dev retaliated as soon as he left RLD, said – this is a thugbandhan, not an alliance

यूपी चुनाव 2022 : रालोद छोड़ते ही पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव का पलटवार, बोले- गठबंधन नहीं ये ठगबंधन है

Tue, 01 Feb 2022 02:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Feb 2022 02:51 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि सब रालोद को ठग रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस पार्टी से भी गठबंधन हुआ है। उन्होंने हमेशा रालोद को धोखा दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह बात रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से कहीं। वह नहीं माने, जिसके बाद उन्होंने भाजपा में जाने का फैसला लिया।

विज्ञापन
UP Elections 2022: Former District President Rahul Dev retaliated as soon as he left RLD, said – this is a thugbandhan, not an alliance
Rahul dev joins BJP - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की प्रभावी मतदाता संवाद रैली में डिप्टी सीएम के आने से पहले एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुए रालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल देव ने सपा व रालोद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। आज तक रालोद को सभी पार्टियों ने धोखा दिया है, हमेशा भाजपा के अलावा किसी भी पार्टी ने रालोद को सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ही एक ऐसी सरकार है, जिसने जयंत चौधरी को राज्य में सांसद बनाने का काम किया और आगे भी भाजपा ही करेंगी। सब रालोद को ठग रहे हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस पार्टी से भी गठबंधन हुआ है। उन्होंने हमेशा रालोद को धोखा दिया है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह बात रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से कहीं। वह नहीं माने, जिसके बाद उन्होंने भाजपा में जाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


उन्होंने मंच से कहा कि सोमवार को अपने भाई सचिन, दौराला से राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख नेता स्वामी चंद्रवीर के साथ सदस्यता ग्रहण की थी। लेकिन मंगलवार को विधायक और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री के सामने वह समर्थन देंगे। इस मौके पर निहोरी प्रधान राहुल सैनी, मोहित सैनी फलावदा, अंकुर सैनी, कृष्णपाल सैनी, मोहन, रामपाल सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता समय सिंह, बलराज डूंगर, अशोक पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed