{"_id":"6af2ad70f5705653bd05847e","slug":"up-election-2027-will-owaisi-aimim-make-an-impact-in-meerut-first-rally-scheduled-for-november-14-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 2022 में फेल रहे, 2026 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू? ओवैसी के मेरठ दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 2022 में फेल रहे, 2026 में चलेगा एआईएमआईएम का जादू? ओवैसी के मेरठ दौरे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज
Tue, 10 Nov 2026 11:25 AM IST
Sharukh Khan
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
अरीश रिज़वी, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:25 AM IST
सार
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के मेरठ दौरे से सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। 14 नवंबर को मेरठ के नौचंदी मैदान से ओवैसी चुनावी हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन
Owaisi
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर राजनीतिक दलों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) इस बार सूबे में पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरने का दम भर रही है।
पार्टी की रणनीति और आगामी दौरों को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं कि 2022 विधानसभा चुनाव में मेरठ में पार्टी फेल रही थी, क्या इस बार ओवैसी का जादू चलेगा।
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी 14 नवंबर को मेरठ में चुनावी हुंकार भरेंगे। उनकी जनसभा नौचंदी मैदान में तय की गई है। यह इस बार के विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पहली चुनावी रैली होगी।

Trending Videos
ओवैसी ने सितंबर महीने से ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में वह मेरठ आ रहे हैं। इस जनसभा के जरिए ओवैसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत का अहसास कराने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने की पूरी कोशिश करेंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव के मद्देनजर एआईएमआईएम की आजाद समाज पार्टी (आसपा) के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। गठबंधन हुआ तो दोनों पार्टियों में किसके खाते में कौन सी सीट जाएगी, इसे लेकर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि शहर और किठौर सीट एआईएमआईएम के खाते में जा सकती है।
2022 के चुनाव में प्रदर्शन
विधानसभा चुनाव-2022 के एआईएमआईएम ने मेरठ जिले की चार सीटों से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। चार प्रत्याशी वोटों में पांच हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे।
विधानसभा चुनाव-2022 के एआईएमआईएम ने मेरठ जिले की चार सीटों से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे। चार प्रत्याशी वोटों में पांच हजार का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए थे।
| सीट | प्रत्याशी | वोट मिले |
|---|---|---|
| हस्तिनापुर | विनोद कुमार | 4,290 |
| सिवालखास | रफत | 3,019 |
| किठौर | तसलीम अहमद | 4,833 |
| मेरठ शहर | इमरान अहमद | 3,038 |
पार्टी जल्द ही आधिकारिक घोषणा करेगी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम किन-किन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसके बाद उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जाएगा। समाजवादी पार्टी सिर्फ मुस्लिम वोटों का इस्तेमाल करती है। एआईएमआईएम का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना और सेक्युलर वोटों के बंटवारे को रोकना है ताकि समाज के हर वर्ग को उसका अधिकार मिल सके। शादाब चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता