फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Swami Prasad Maurya says not everyones development, BJP did the work of destruction

UP Election 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर बोला हमला, कहा- सबका विकास नहीं, विनाश का किया काम, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

Tue, 08 Feb 2022 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

उन्होंने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Swami Prasad Maurya says  not everyones development, BJP  did the work of destruction
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज मेरठ में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क किया। यहां लावड़ से गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान हैं। इसके बाद वह खतौली, मुजफ्फरनगर जाएंगे। वहां राजपाल सैनी प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन


राष्ट्रवाद का नारा देकर जनता को जातिवाद में बांटने वाली भाजपा सरकार राष्ट्र के बंटवारे की बात करती हैं। पिछड़ों को विकास नहीं हुआ, किसानों को ठगने वाली सरकार है। यूपी से इस बार भाजपा की योगी सरकार का सूपड़ा साफ होगा। सरधना विधानसभा के गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान की चुनावी रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने लावड़ में संबोधित किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  चुनाव प्रचार का आखिरी दिन: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अखिलेश राज में कपड़े सुखाने के काम आते थे बिजली के तार
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। बोले भाजपा में पिछड़ों, दलितों को विकास नहीं हुआ। जिस कारण उन्होंने पार्टी छोड़ी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। कृषि कानून बनाकर किसानों को बर्बाद करने का काम किया। 15 बैठक के बाद भी कानून वापस नहीं लिए गए और जल्दबाजी में बाद में कृषि कानून वापस ले लिए गए।

किसानों की फसल को आवारा पशु चट कर रहें हैं। इस बार जनता जातिवाद से उठकर गठबंधन को जिताएगी और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, महकार सैनी, अमरपाल, सीमा प्रधान, असलम, खालिद, मनोज, अरूण, राहुल, मुकेश चरला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed