{"_id":"61f952704f2da84fe71dac25","slug":"up-election-2022-deputy-chief-minister-keshav-prasad-maurya-has-targeted-akhilesh-yadav-till-18-minutes-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: 18 मिनट तक अखिलेश पर खूब गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- सपा तो सफा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: 18 मिनट तक अखिलेश पर खूब गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कहा- सपा तो सफा है
Tue, 01 Feb 2022 09:02 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी , मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी , मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Feb 2022 09:02 PM IST
सार
मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 18 मिनट तक सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा तो सफा है। पढ़िए उन्होंने अपने भाषण में और क्या-क्या कहा है।
विज्ञापन
मेरठ के लावड़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव ना तो कोराना का टीका मानते हैं और ना ही माथे का टीका मानते हैं। समय आ गया है, अब जनता सब कुछ सीखा देगी। वहीं मौसम खराब होने के कारण डिप्टी सीएम करीब पांच घंटे बाद महल गांव में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर खूब हमला बोला। इस दौरान उन्होंने बसपा व कांग्रेस का जिक्र भी नहीं किया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा तो अब सफा है। उन्होंने कहा कि जनता को सब पता है। अब सपा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी। भाजपा ही प्रदेश में भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
लावड़ में 18 मिनट तक अखिलेश पर खूब गरजे केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम के महल गांव पहुंचते ही जनता में जोश दोगुना हो गया। उन्होंने कहा कि यह सरधना सीट है। यहां से संगीत सोम नहीं केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 18 मिनट के अपने भाषण में डिप्टी सीएम ने सपा और अखिलेश पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चुनाव 2022: सरूरपुर में गरजे सीएम योगी, तो सिवालखास से ही लौटे औवेसी, मेरठ में डोर-टू-डोर कार्यक्रम हुआ रद्द
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा का रालोद से गठबंधन है, लोकसभा में सब ने मिलकर गठबंधन किया फिर भी भाजपा की सरकार आई। मैनपुरी की सभी विधानसभा सीटें भाजपा का अभेद किला थी। लेकिन सपा ने गुंडागर्दी कर सीटों पर कब्जा किया। इस बार करहल सीट भी भाजपा के कब्जे में आएगी।
यह भी पढ़ें: दादा पोते की हत्या: रंजिश में उजड़ गया परिवार, पत्नी छोड़ गई थी गांव, गुजारा करने वाला भी नहीं बचा
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरा कोई कसूर नहीं है, यह तो मौसम का कसूर है। मैं तो समय से ही चल दिया था, लखनऊ में भी कोहरा था, वहां से हिडंन तक पहुंचा तो वहां भी कोहरा था, जिस कारण से मैं लेट हुआ हूं।