UP Election 2022: सिवालखास में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कहा-दंगों के प्रत्याशी बनाकर बताई मंशा, भयभीत होकर बदले प्रत्याशी
भाजपा इस बार भी चुनाव में कोई कोर-कसर छोड़ना नहीं चाहती है। भापजा के सभी दिग्गज नेता जनता को साधने में लगे हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तीन बड़े नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए कल प्रचार करने मेरठ आएंगे।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिवालखास विधानसभा के भूनी गांव में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही दंगे को खत्म करने वाली सरकार चुनने के लिए कहा।
सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के भूनी गांव स्थित जेपी गार्डन में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब कवाल में गौरव व सचिन की हत्या की गई थी, तब दो लड़कों की जोड़ी कहां थी।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
समाज की सुरक्षा को लेकर दूसरी सरकारों ने हमेशा यूपी को धोखा दिया है। जबकि भाजपा सरकार ने दो करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि, लाखो किसानों का कर्जा माफ, रोजगार, बेटियो की सुरक्षा, अवैध बूचड़खाने को बंद करने का काम किया। वहीं प्रदेश मे अवैध करोबारियों व माफियो की छाती पर बुलडोजर चलाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। देश का बजट 135 करोड़ लोगों की प्रगति व खुशहाली के लिए तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि सपा की लाल टोपी समाज की सुरक्षा के लिए खतरा है। इसी लिए जनता को ऐसी पार्टियों के झांसे में नही आना चाहिए। इस बार भी सिवालखास में समुदाय विशेष को प्रत्याशी बनाकर गठबंधन ने अन्य समुदाय के लोगो का सम्मान कम करने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022 : शाह के मुजफ्फरनगर दौरे पर टिकी विपक्ष की नजरें, भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ट्वीट कर उठाया ये मुद्दा
कहा कि कुछ लोग भयभीत हो गए, उन्होंने प्रत्याशी बदल दिए। मुजफ्फरनगर दंगों के प्रत्याशी बनाकर उंन्होने मंशा बता दी। आज मेरा मेरठ में दौरा नही था,लेकिन मैं अलग कार्यक्रम तयकर यहां सिवालखास आया हूं। लोकसभा में मैं यहां आया था,2017 के पहले क्या स्थिति थी। हर तीसरे दिन दंगा होता था,नौजवानों पर झूठे मुकदमे लादे जाते थे, किसान आत्महत्या करने को मजबूर था,बेटियों की सुरक्षा नही थी।
2017 में हमने आने के बाद पहला फैसला किसानों के कर्जमाफी का किया। प्रदेश के 2 करोड़ 54 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का कार्य हो रहा है, हमने सरकार में आने के बाद अवैध बूचड़खाने को बंद करने का किया,बेटियों की सुरक्षा के लिए हमने छूट दी थी कि बेटियों की सुरक्षा के लिए बने खतरे को गले मे तख्ती डालकर थाने घुमाया जाए।
सचिन-गौरव जैसे युवाओं को मारने वाले दंगाईयों को लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया जाता था। महत्वपूर्ण ये नही कि कौन विधायक बने महत्वपूर्ण ये की समाज की सुरक्षा कौन सरकार दे सकती है, इनकी लाल टोपी ही सुरक्षा के लिए खतरा है।