फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Asaduddin Owaisi said, BJP government could not give railway line to Hastinapur

यूपी चुनाव 2022: असदुद्दीन औवेसी बोले- ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर को रेल लाइन नहीं दे पाई डबल इंजन की सरकार

Thu, 03 Feb 2022 02:15 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Feb 2022 02:15 AM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर पहुंचे असदुद्दीन औवेसी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। औवेसी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर को रेलवे लाइन तक नहीं दे सकी है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Asaduddin Owaisi said, BJP government could not give railway line to Hastinapur
औवेसी व सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन औवेसी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी काशी, तो सीएम आदित्यनाथ योगी मथुरा जाते हैं। ये लोग केवल वे मुद्दे उठाते हैं, जिससे दोनों समुदाय को भड़काया जा सके। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक स्थल हस्तिनापुर को रेलवे लाइन तक नहीं दे सकी है। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रत्याशी विनोद जाटव को जीताने की अपील की।

विज्ञापन


जूनियर हाई स्कूल के निकट मैदान में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पार्टी के प्रत्याशी विनोद जाटव की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने पविर्तन मोर्चा बनाया। प्रदेश में मोर्चा के जीतने पर बाबु सिंह कुशवाहा सीएम बनेंगे। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर जनता को धोखा दिया गया है।
विज्ञापन


ओवैसी ने क्षेत्र के विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हस्तिनापुर के विकास के लिए क्या किया है। डबल इंजन की सरकार हस्तिनापुर में रेलवे लाइन तक नहीं डाल सकी। 70 लाख युवाओं को नौकरी देने का वायदा भाजपा ने किया था। लेकिन किसी को नौकरी नहीं दी। डबल इंजन की सरकार यूपी के लिए नाकाम साबित हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा मुझे सपा-बसपा का बताती है, जबकि सपा-बसपा और भाजपा को मेरे पर उंगली उठाने से कुछ हासिल नहीं होगा। ओवैसी ने कहा कि पीएम सभी के बारे में बोलते हैं, लेकिन चीन के बारे में नहीं बोलते। यूपी का किसान सारी-सारी रात जागकर फसलों की निगरानी करता है। क्योंकि आवारा पशु उनकी मेहनत की फसल को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने विपक्षी पार्टियों को सांपनाथ व नागनाथ बताते हुए अपने आपको मदारी बताया और कहा कि मैं इनको नचाऊंगा।


वहीं इस मौके पर प्रत्याशी विनोद जाटव, सांसद इम्तियाज जलील, माजिद हुसैन, शौकत अली, महताब चौहान, फहीम चौधरी, गुलाम साबिर, सरोज, सुनीता, इमराना, शकुंतला, शारदा, पिंकी आदि उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed