फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022 : AIMIM candidate Rafat Khan receives threat on WhatsApp number in Sardhana of Meerut

UP Election 2022 : मेरठ में एआईएमआईएम के प्रत्याशी को मिला धमकी भरा ऑडियो, दहशत में रफत खान का परिवार

Sat, 12 Feb 2022 06:56 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 12 Feb 2022 06:56 PM IST
सार

मेरठ में एआईएमआईएम के प्रत्याशी को धमकी मिली है। किसी ने उनके व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजकर धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद प्रत्याशी रफत खान का परिवार दहशत में है।

विज्ञापन
UP Election 2022 : AIMIM candidate Rafat Khan receives threat on WhatsApp number in Sardhana of Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रत्याशी को एक युवक ने व्हाट्सएप पर ऑडियो भेजकर धमकी दी है। प्रत्याशी ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


खेड़ी गांव निवासी रफत खान उर्फ भूरा एआईएमआईएम के टिकट पर सिवालखास सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। रफत खान ने तहरीर देते हुए बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद उनके व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबर से एक ऑडियो आया, जिसमें एक युवक गाली-गलौज करते हुए देख लेने की धमकी दे रहा है। धमकी मिलने के बाद प्रत्याशी व उसका परिवार डरा सहमा हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रफत खान ने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर ऑडियो भेजने वाले युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ सरूरपुर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि एआईएमआईएम प्रत्याशी रफत खान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ऑडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed