फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: due to the loud sound, dropped stones from the sky, fear of being a meteorite

धमाकेदार आवाज के साथ आकाश से गिरा पत्थर, उल्का पिंड होने का अंदेशा

Sat, 30 Jun 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Jun 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
UP: due to the loud sound, dropped stones from the sky, fear of being a meteorite
आकाश से गिरा पत्थर लाल घेरे में - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के कसौली गांव में बुधवार की रात किसान के घर में धमाकेदार आवाज के साथ पत्थर गिरा। पत्थर के दो दुकड़े हो गए। ग्रामीणों ने पत्थरों को उल्का पिंड जैसा होने का अंदेशा जताया है। पत्थर का वजन 310 ग्राम है। एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र के निर्देश पर लेखपाल ने पत्थर के दोनों टुकड़ों को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। करीब 15 साल पूर्व भी इसी गांव में आकाश से 19 किलोग्राम का उल्का पिंड गिरा था।     

विज्ञापन

       
चरथावल क्षेत्र के कसौली गांव में बाहरी छोर पर सुखपाल सिंह का मकान है। बुधवार रात पूरा परिवार घर में सोया था। रात करीब 12.30 बजे बिजली चली गई। सुखपाल की बेटी काजल और पुत्रवधू बाहर गैलरी में सोने के लिए बाहर निकलीं। इस बीच तेज आवाज के साथ एक पत्थर ऊपर से गिरा। पत्थर की आवाज से काजल घबरा गई। पूरब से पश्चिम दिशा की तरफ से आए पत्थर के गिरने से दो टुकड़े हो गए। पत्थर गिरने के बाद एक टुकड़ा करीब 20 मीटर दूरी पर जाकर गिरा तो दूसरा दीवार में टकरा गया। सुखपाल की भी तेज धमाकेदार आवाज से आंख खुल गई। उसने पत्थरों को हाथ में उठाकर देखा, तो दोनों टुकड़े इतने गर्म थे, जैसे चूल्हे में से निकले हों। बृहस्पतिवार को गांव में उल्का पिंड गिरने का शोर मच गया। सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। 
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी होने पर एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने लेखपाल आकाश शर्मा को मौके पर भेजकर पत्थर के दोनों टुकड़ों को जांच कराने जिला मुख्यालय पर मंगाया। एसडीएम ने बताया कि पहले गांव में गिरे पत्थरों की जांच की जाएगी। यदि उचित हुआ, तो संबंधित जांच एजेंसी को भेजा जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed