UP: वोट मांग कर शर्मिंदा न करें! निकाय चुनाव से पहले मेरठ में लोगों ने क्यों लगाए बैनर, पढ़ें-क्या है मामला
मेरठ के पल्लवपुरम फेज 2 में रहने वाले लोगों ने शहर में निकाय चुनाव से पहले ऐसे बैनर लगा डाले कि चुनावी तैयारियों के बीच प्रत्याशियों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने साफ-साफ कह डाला कि यहां वोट मांगने न आएं। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ पार्टी प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं पल्लवपुरम फेज-2 के क्यू-पॉकेट में रहने वाले लोगों ने बैनर लगाया है कि नगर निगम चुनाव में जनप्रतिनिधि मेयर प्रत्याशी, पार्षद वोट मांग कर शर्मिंदा न करें, उनका कहना है कि हमारे यहां पिछले 15 साल से कोई काम नहीं हुआ है, तो आखिर वोट किस बात के लिए दें।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नाैचंदी मैदान में बनेगा आधुनिक एसपी सिटी दफ्तर, खाली कराई जमीन
शहर के पल्लवपुरम फेज-2 वार्ड 57 के अंतर्गत क्यू-पॉकेट के लोग गुरुवार को सुबह एकत्र हुए। महिलाएं हाथों में बैनर लेकर खड़ी हो गईं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां पिछले 15 वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, झाड़ू लगाने तक कोई नहीं आता है। साफ-सफाई तक नहीं होती, इस कारण से लोग परेशान हैं।
कई बार जनप्रतिनिधियों से स्थानीय पार्षद और महापौर से भी कहा गया है लेकिन किसी ने यहां तक की सुध नहीं ली है। अब हमसे कोई वोट मांग कर हमे शर्मिंदा न करे।
कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है और अब चुनाव का समय आया तो हर कोई वोट मांगने के लिए आया है। कॉलोनी के लोगों ने बैनर लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है।