यूपी: मंत्री के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसर ने लगाए ठुमके, लोगों ने खूब बरसाए नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एक कार्यक्रम में भीड़ इकट्ठा करने का ऐसा तरीका निकाला गया, जो फिट बैठ गया। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी डांसर ने जमकर ठुमके लगाए और इस दौरान लोगों ने भी खूब नोट बरसाए...
दरअसल, उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के डाबका गांव में बुधवार को एक कार्यक्रम हुआ। जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पहुंचे। कार्यक्रम में फूहड़ डांस के माध्यम से भीड़ जुटाई गई। यही नहीं रागिनी के नाम पर हुए अश्लील डांस पर लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और नोट भी खूब बरसाए। शर्म की बात यह है कि इस कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए हरियाणा की दो डांसर शिवानी चौधरी और मोनिका चौधरी का सहारा लिया गया। उधर, मंत्री राजभर अपने संबोधन को पूरा कर बीच कार्यक्रम से ही निकल गए।
पढ़ें : सपना चौधरी की इन तस्वीरों ने Facebook पर मचाया धमाल, आप भी देखिए
वहीं भासपा नेता उर्वशी के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री राजभर ने कहा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में ऐसी मजबूरी पैदा कर देंगे कि हर जगह उनकी ललकार होगी। आगे कहा, वह कोटे से अकेले मंत्री बने हैं जो सरकार में रहकर मुख्यमंत्री को धोखा देने वाले अधिकारीयों की पोल खोल रहे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/