फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Dalit boy murdered Ruthless fierce battles rain sweeps clues

यूपी: दलित युवक की बेरहमी से हत्या, जमकर बवाल, बारिश ने धोए सुराग

Sun, 09 Sep 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 09 Sep 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
UP: Dalit boy murdered Ruthless fierce battles rain sweeps clues
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक बीस वर्षीय दलित युवक कपिल जाटव की ईंट से सिर पर प्रहार कर और फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। कपिल शुक्रवार से लापता था, शनिवार को उसका लहूलुहान शव डीएवी डिग्री कालेज के पीछे एक खेत में मिला। आक्रोशित महिलाओं और परिजनों ने घटना के खुलासे के लिए थाने पर हंगामा किया। जानें पूरा मामला :-
विज्ञापन

 
 

कपिल मोहल्ला चमारान निवासी रामकिशन का पुत्र था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह कस्बे की नई तहसील के पास ठेले पर केले बेच रहा था। इसी दौरान उसके पास कोई युवक आया और उसे अपने साथ बुलाकर ले गया। जाने से पहले वह पड़ोसी ठेली वाले से थोड़ी देर में आने की बात कहकर गया था। कपिल देर रात तक वापस नहीं आया। कपिल जाटव की गुमशुदगी की सूचना शुक्रवार को देर रात पुलिस को दी गई।

कस्बे और आसपास के खेतों में परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सुबोध त्यागी कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के पीछे अपने खेत पर गया तो उसने ज्वार के पड़े खाली खेत में शव देखा।  कपिल जाटव की उसी की शर्ट से गले में फांसी लगाई गई थी और सिर पर ईंट से वार भी किए गए थे।  

कपिल की हत्या के सभी सुराग शुक्रवार देर रात हुई बारिश ने धो डाले। नतीजतन न तो पुलिस को घटनास्थल से किसी तरह के सुराग मिल सके और न ही डॉग स्क्वॉड कातिलों तक पहुंचने के निशान तलाश सका। बुढ़ाना कस्बे के मोहल्ला चमारान निवासी कपिल जाटव (20) पुत्र रामकिशन को शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक युवक नई तहसील के पास से बुलाकर ले गया था।

शुक्रवार देर रात युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सुबोध त्यागी के डीएवी डिग्री कॉलेज के पीछे स्थित खेत में कपिल की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा के अनुसार, घटनास्थल खेत में था, जहां रात में कस्बे में हुई जोरदार बारिश से काफी पानी भर गया था। युवक की लाश रातभर पानी में डूबी रही, जिसके चलते उसके शरीर पर हत्यारोपियों के संबंध में किसी भी तरह के सुबूत खुद-ब-खुद खत्म हो गए। घटनास्थल पर रात भर पानी भरा रहने से वहां से हत्या के सभी सुराग भी पानी के साथ ही बह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की हत्या किए जाने की सूचना पर एसपी देहात फोरेंसिक विभाग की टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। फोरेंसिक विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों के नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो परिवार वाले विरोध करने लगे। परिवार की महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हंगामा कर दिया। 

कपिल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उस समय लापता हुआ था, जब वह कस्बे की नई तहसील के पास ठेले पर केले बेच रहा था। इसी दौरान उसे कोई बुलाकर ले गया। वह वापस नहीं आया तो उसके परिवार वाले ठेली को अपने साथ घर ले गए और शुक्रवार को देर रात के समय पुलिस को दी गई। कस्बे और आसपास के खेतों में परिवार वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।

विज्ञापन

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही सीओ हरिराम यादव, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र और इंस्पेक्टर प्रभाकर केन्तुरा व जयभगवान यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार की महिलाओं ने कोतवाली में जाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात आलोक कुमार के आश्वासन पर महिलाएं व परिवार वाले संतुष्ट हुए। घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता रामकिशन ने अज्ञात में कोतवाली में दर्ज कराई है।
 
कपिल का परिवार मेहनत-मजदूरी कर भरण-पोषण करता है। पूछताछ में जहां परिजनों ने किसी से भी कोई रंजिश होने से इंकार किया है,वहीं पुलिस जांच में भी देर रात तक उसका किसी से कोई विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। ऐसे में हत्यारोपियों की तलाश करना चुनौती भरा हो गया है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed