{"_id":"624d44c17b81d178241579e3","slug":"up-criminals-are-using-modern-weapons-in-crimes-modern-weapons-have-been-caught-earlier-in-shamli-district-of-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अपराध की वारदातों में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल, यूपी के इस जिले में पहले भी पकड़े जा चुके आधुनिक हथियार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अपराध की वारदातों में आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल, यूपी के इस जिले में पहले भी पकड़े जा चुके आधुनिक हथियार
Wed, 06 Apr 2022 01:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:14 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के शामली में पहले ही भी अवैध हथियारों के पकड़े जाने का मामला सामने आया है। 2016 में पंजाब की नाभा जेल से आतंकी को छुड़ाकर भाग रहे परमेंद्र उर्फ पैंदा को कैराना में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को बदमाश अनिल उर्फ पिंटू से बरामद अत्याधुनिक हथियार बरामद होना पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी बदमाशों के पास से पुलिस आधुनिक हथियार बरामद कर चुकी है। आपराधिक वारदातों में बदमाश हथियारों का इस्तेमाल करते रहें।
विज्ञापन
थानाभवन पुलिस ने सोमवार रात को मुजफ्फरनगर जिले के गांव सदरुद्दीन नगर माजरा निवासी अनिल उर्फ पिंटू को विदेशी एके-47 रायफल और अलग-अलग बोर के कारतूसों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। जिले में इससे पहले भी बदमाशों ने आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: वेटनरी प्रोफेसर पर हमले में बड़ा खुलासा: एके-47 से डीन पर बरसानी थीं गोलियां, आखिरी वक्त में बदला प्लान
विज्ञापन
2016 में पंजाब की नाभा जेल से आतंकी को छुड़ाकर भाग रहे परमेंद्र उर्फ पैंदा को कैराना में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पैंदा की कार से आधुनिक हथियार इंसास व एलएलआर रायफल बरामद हुई थी। दो दशक पहले चर्चित रहे नीटू व बिट्टू कैल गिरोह के पास भी आधुनिक हथियार थे।
कैराना के चर्चित बदमाश मुकीम काला के बारे में बताया जाता था कि वह हैंड ग्रेनेड, एके-47 रायफल और 9 एमएम की पिस्टल साथ लेकर चलता था। पिछले साल मुकीम काला की चित्रकूट की जेल में हत्या कर दी गई थी।
इसके अलावा मुस्तफा उर्फ कग्गा गिरोह भी आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करता था। इसके अलावा जिले में आतंकी कनेक्शन और विदेशी हथियार बरामद होने के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं।