फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: sexual assault attacked on a girl in Meerut

यूपी: मेरठ में शर्मनाक वारदात, 15 साल की बच्ची से कार में दुष्कर्म, हालत गंभीर

Sat, 17 Oct 2020 07:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 17 Oct 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: sexual assault attacked on a girl in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति अभियान की पूर्व संध्या पर मेरठ में 15 साल की जूडो कराटे की खिलाड़ी से दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हो गई। पीड़िता की हालत गंभीर बनी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर शाम टीपी नगर के गुरुनानक नगर इलाके में आरोपी की कार में की गई। मुख्य आरोपी पुलकित सैनी निवासी प्रेमपुरी रेलवे रोड अपने आपको भाजपा गोरक्षा सेवा समिति का अध्यक्ष बताता था। उसकी कार पर भी भाजपा का झंडा और पदनाम लिखा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टीपी नगर क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की बेटी कक्षा 11 की छात्रा है। वह रोजाना शाम पांच बजे सदर स्थित एक स्कूल में जूडो कराटे की प्रेक्टिस करने जाती थी। छात्रा के साथ आरोपी पुलकित भी जूडो कराटे सीखने जाता था। शुक्रवार शाम जब वह प्रेक्टिस के लिए घर से निकली तो पुलकित ने उसकी स्कूटी दिल्ली रोड पर ही खड़ी करवा दी और उसे बहला फुसलाकर अपनी कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


आरोप कि पुलकित खिलाड़ी को गुरुनानक नगर इलाके में सुनसान जगह पर ले गया और कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। शाम करीब सात बजे खिलाड़ी किसी तरह से स्कूटी लेकर घर पहुंची। रात करीब नौ बजे छात्रा की हालत ज्यादा खराब हो गई तो परिजनों ने उसे बागपत रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर सूचना मिलने पर टीपी नगर पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए। जिसमें उसने पुलकित पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पुलिस ने पुलकित को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने थाने पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की, जिसमें उसने वारदात करना कबूल कर लिया। एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed