फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS Murder of young man in baghpat

यूपी क्राइम: नुकीले हथियार से किए वार, हत्या कर लाश को जंगल में फेंका

Fri, 02 Nov 2018 08:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 02 Nov 2018 08:50 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS Murder of young man in baghpat
फाइल फोटो

बागपत के बड़ागांव में फायरिंग के मामले में वांछित चल रहे शशांक उर्फ प्रिंस की गर्दन पर नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह गांव के जंगल में ढिकौली मार्ग पर खेत में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से शराब की खाली बोतल व खाने का सामान मिला। इस मामले में ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर के माकड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय शशांक उर्फ प्रिंस पुत्र नवीन बचपन से ही बड़ागांव स्थित ननिहाल में रहता था। ग्राम प्रधान कुलदीप उर्फ बिट्टू त्यागी ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे गांव के जंगल में ढिकौली मार्ग पर किसान रामपाल के खेत में प्रिंस का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर खेकड़ा थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की गर्दन पर नुकीले हथियार से वार किया गया था। शव के पास में शराब की खाली बोतल, गिलास, पानी की बोतल व खाने की सामग्री पड़ी मिली। ग्राम प्रधान ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष शिव प्रकाश ने बताया कि एक माह पूर्व बड़ागांव में दुकानदार जमील पर फायरिंग की गई थी। इस घटना में मृतक प्रिंस व उसके भाई पुनीत उर्फ पुन्नी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। इसके अलावा मृतक के खिलाफ थाने पर गुंडा एक्ट, लूट व हत्या के प्रयास के छह मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक अपराधी था। उसकी हत्या किसने की और क्यों की गई, इसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हत्या के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
माकड़ी में होगा अंतिम संस्कार 
माकड़ी गांव से मृतक प्रिंस के चाचा राजीव ग्रामीणों के साथ मोर्चरी पर पहुंचे। शव को अपने साथ गांव लेकर चले गए। वहीं पर उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार त्यागी, नवीन, नोज, विपिन, विजयपाल आदि रहे।

बचपन से ननिहाल में रह रहा था प्रिंस 
चाचा राजीव निवासी माकड़ी ने बताया कि प्रिंस व उसका छोटा भाई पुनीत बचपन से ही बड़ागांव स्थित ननिहाल में मां मुकेश के साथ रहते थे। उन्होने बच्चों को वापस घर ले जाने के बहुत प्रयास किए, लेकिन नाना दयाराम ने उन्हें वापस नहीं भेजा। कई बार पंचायत भी हुई। प्रिंस की मां मुकेश देवी की 2007 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। 2017 में उसके पिता नवीन की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। माता-पिता की मौत के बाद भी दोनों भाई वापस घर नहीं आए। नाना ने दोनों भाइयों को अपराधी बना दिया।  

तिहाड़ जेल में बंद है छोटा भाई पुनीत 
मृतक प्रिंस का छोटा भाई पुनीत उर्फ पुन्नी के खिलाफ भी खेकड़ा थाने में हत्या, लूट व जानलेवा हमले के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस समय वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। 15 दिन पूर्व ही उसे अवैध हथियार के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 2016 में उसने खेकड़ा में युवक की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई पिछले दो साल से अपराध कर रहे हैं। उन पर लूटपाट, फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं।  
 
मामा की हत्या करना चाहते थे दोनों भाई 
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक प्रिंस व उसके भाई पुनीत ने कई बार अपने मामा विनोद के साथ भी मारपीट की। उसे जान से मारने की धमकी दी हुई थी। जिस कारण मामा गांव छोड़कर चला गया था। तिहाड़ जेल में बंद पुनीत मामा की हत्या करने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया।  
 
योजना बनाकर तो नहीं की गई हत्या? 
मृतक प्रिंस की हत्या ने कई अनसुलझे सवाल खड़े कर दिए है। उसकी हत्या किसने और क्यों की, यह बड़ा सवाल है। शराब पीने के दौरान दोस्तों के झगड़ा होने पर हत्या की गई या फिर किसी ने योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। यह जांच का विषय है। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed