फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के मेरठ में भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Mon, 29 Oct 2018 02:26 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 29 Oct 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
UP Crime news Murder of BJP worker in Meerut
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में घर में सो रहे भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। घटना के वक्त दूसरे कमरे में सो रही पत्नी को इस वारदात की भनक तक नहीं लगी। रविवार तड़के खून से लथपथ शव मिलने पर कोहराम मच गया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी, बेटे व नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

UP Crime news Murder of BJP worker in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के मछरी गांव निवासी सुंदरपाल सैनी (48) किसान होने के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी थे। पत्नी कविता के अनुसार शनिवार रात बेटा कुलदीप घर में रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी नौकर सादरिक के साथ ट्यूबवेल पर पानी चलाने गया था। रात को खाना खाने के बाद सुंदरपाल घर के बाहरी कमरे में और पत्नी कविता अंदर कमरे में सो गई। रविवार तड़के करीब पांच बजे कविता की आंख खुली और वह बैठक में पहुंची तो जमीन पर सुंदरपाल का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वहां का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए।

UP Crime news Murder of BJP worker in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर सीओ दौराला पंकज सिंह और इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा पहुंचे। पुलिस के अनुसार सुंदरपाल की हत्या किसी धारदार हथियार से कई वार करके की गई थी। कविता का कहना था कि उसने रात को किसी प्रकार का शोर नहीं सुना, जबकि घटनास्थल को देखकर जाहिर हो रहा था कि सुंदरपाल ने हत्यारों के साथ काफी संघर्ष किया। सुंदरपाल के बड़े भाई सोरन सिंह ने दौराला थाने पर तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime news Murder of BJP worker in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि सुंदरपाल का शव जमीन पर पड़ा मिला। कमरे में सामान बिखरा था। मोबाइल भी नहीं मिला। पत्नी कविता ने बताया कि सुंदरपाल खाना खाने के बाद घर से कही चला गया था। रात लगभग दस बजे घर लौटा। बेटे ने पुलिस को बताया कि वह उन्हें घर पर ही छोड़कर ट्यूबवेल पर चला गया था। पुलिस ने नौकर से भी पूछताछ की तो शक होने पर हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने पत्नी कविता व बेटे कुलदीप को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया।

विज्ञापन
UP Crime news Murder of BJP worker in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

घर के आसपास ही घूमता रहा डॉग 

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने मौके पर पड़ताल की। पुलिस का खोजी कुत्ता घर के आसपास ही करीब 50 मीटर की दूरी तक घूमता रहा जिससे माना जा रहा है कि हत्यारोपी आसपास ही रहे होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed