{"_id":"5f5c825a8ebc3e4d6b1e1d76","slug":"up-crime-news-a-youth-have-murdered-in-shastri-nagar-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में प्रेमिका के घर पहुंचा था युवक, परिजनों ने उतारा मौत के घाट, शहर में फैल गई ये अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में प्रेमिका के घर पहुंचा था युवक, परिजनों ने उतारा मौत के घाट, शहर में फैल गई ये अफवाह
Sat, 12 Sep 2020 02:31 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो और गमजदा परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में किठौर के गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका के घर में घुस गया। प्रेमिका के परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अफवाह फैला दी कि यह वारदात शास्त्री नगर सेक्टर-11 की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नासिर (21 वर्ष) अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव में ही शुक्रवार देर रात उसके घर पर पहुंच गया। प्रेमिका के परिजनों में जाग हो गई और उन्होंने नासिर को पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने नासिर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले की जानकारी लगने पर नासिर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लहुलुहान हालात में नासिर को परिजन अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं शनिवार सुबह मामले की जानकारी लगने पर किठौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नासिर का शव अस्पताल से पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर किठौर रोजन्त त्यागी का कहना है कि दो आरोपी अदालत और रईस गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमन हत्याकांड: बाजार बंद कराने को लेकर भिड़े व्यापारी, जमकर चले लात-घूसे, देखिए तस्वीरें
शास्त्री नगर में हत्या की अफवाह
अमन जैन के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने को लेकर संयुक्त व्यापार संघ के कार्यकर्ता शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट को बंद कर रहे थे। इसी दौरान अफवाह फैला दी गई कि शास्त्री नगर सेक्टर-11 में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जिससे माहौल गरमा गया। इसकी जानकारी पुलिस को लगते ही नौचंदी थाने के एक दरोगा और दो सिपाही पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए। जहां से जानकारी मिली कि घटना किठौर थानाक्षेत्र की है। तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/