फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP CRIME NEWS A young man committed suicide in Muzaffarnagar

फांसी के फंदे पर झूला युवक, लाश देख उड़े परिजनों के होश, ये रही आत्महत्या के पीछे की बड़ी वजह

Thu, 11 Oct 2018 08:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 11 Oct 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
UP CRIME NEWS A young man committed suicide in Muzaffarnagar
विलाप करते परिजन और नीचे कपिल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला अमित विहार कूकड़ा के युवक ने बुधवार देर रात घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह युवक की लाश उसके घर के आंगन में लगे लोहे के जाल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। युवक की तीन दिन पूर्व कुछ लोगों ने युवती से छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट करते हुए मोबाइल से इसकी क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसके बाद से वह बेहद तनाव में था।

विज्ञापन


वहीं परिजनों ने युवक पर मारपीट व क्लिप वायरल होने के बाद आत्मग्लानि के चलते फांसी लगाए जाने की बात कहते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अमित विहार कूकड़ा निवासी कपिल (20) पुत्र अमर सिंह बुधवार रात परिजनों के साथ घर पर ही खाना खाकर सोया था। देर रात किसी समय उसने घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह करीब छह बजे परिजन सोकर उठे तो आंगन में जाल से लगे फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने बताया कि बुधवार को कपिल को एक युवती ने फोन कर कूकड़ा ब्लॉक के चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि वहां कुछ लोगों ने युवती से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाते हुए कपिल से मारपीट कर दी थी।

इस दौरान मोबाइल से कपिल की मारपीट की क्लिप भी बना ली गई थी, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। मारपीट की क्लिप वायरल होने के बाद से ही कपिल बेहद तनाव में था। पीड़ित परिजनों के अनुसार मारपीट की क्लिप वायरल होने की आत्मग्लानि में ही युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कपिल के तेहरे भाई विकास निवासी खामपुर छपार ने तहरीर देते हुए मारपीट व क्लिप वायरल करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा का कहना है कि युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में मारपीट की गई थी। 

इसके बाद किसी ने उसका वीडियो भी वायरल कर दिया था। परिजन आत्मग्लानि के चलते कपिल द्वारा आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी और यदि ऐसा कुछ भी सामने आता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed