फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime News: A woman have murdered by neighbors in a village at Shamli

यूपी: महिला की छुरा घोंपकर हत्या, सामने आई वारदात के पीछे की बड़ी वजह, जांच शुरू

Fri, 11 Sep 2020 05:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: A woman have murdered by neighbors in a village at Shamli
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में शामली के गांव भैंसवाल में एक महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया गया कि गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र के राजीव गार्डन में रह रहे लेखपाल ललित कुमार गांव भैंसवाल के मूल निवासी है। उनकी मां अनीता देवी आठ सितंबर को अपने पति के श्राद्घ में गांव स्थित घर पर आई थी। वहीं रुपयों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी लाल सिंह ने गुरुवार रात को महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


मृतक महिला के पुत्र ललित ने बताया कि लाल सिंह भी उनके पास में ही गाजियाबाद में रहता है। वह उनसे रुपये उधार लेता रहता था और वापस नहीं करता था। रुपये मांगने को लेकर वह रंजिश रखने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं ये चार वारदात, कहीं रिश्तों का खून... तो कहीं संबंध तार-तार, देखिए तस्वीरें


आरोप है कि लाल सिंह बृहस्पतिवार को दिन में गाजियाबाद से अपने गांव भैंसवाल आया था। रात में उसके तीन पुत्र भी गांव में आ गए। ललित ने बताया कि रात में पिता-पुत्रों ने मिलकर महिला की छुरा घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गढ़ीपुख्ता महावीर सिंह ने बताया कि आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद कर लिया गया है।

सीओ थानाभवन अमित सक्सेना का कहना है कि आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त छुरा बरामद हो गया है। नामजद तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed