फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Crime: A youth murdered by brother in Shobhapur of Meerut city

चुनाव के बीच : मेरठ में शिवपाल की पार्टी के नेता की हत्या, चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, शोभापुर में मचा कोहराम

Sat, 26 Feb 2022 12:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 26 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

मेरठ में शुक्रवार शाम को एक खौफनाक वारदात हो गई। शिवपाल यादव की पार्टी के नेता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP Crime: A youth murdered by brother in Shobhapur of Meerut city
मेरठ में शिवपाल की पार्टी के नेता की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ जनपद के शोभापुर गांव में बच्चों के विवाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) नेता सुधीर कुमार (24) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चचेरे भाई कमलदीप और उसके दोस्तों पर वारदात करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद प्रसपा कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी के ससुर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


शोभापुर निवासी सुधीर कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जिला युवा इकाई में सचिव थे। वह प्लंबर का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले सुधीर और चचेरे भाई कमलदीप के परिवार के बच्चों में खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद सुधीर और कमलदीप में भी कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुधीर ने घर का दरवाजा बंद कर चुप्पी साध ली थी, लेकिन आरोपी ने धमकी दी थी कि वह हत्या कर देगा। शुक्रवार को कमलदीप ने सुधीर को घर में अकेला देखकर चार-पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूक्रेन में अटकीं सांसें: दो किलोमीटर दूर हुए धमाके, बंकर में छिपकर बचाई जान, बेबस छात्रों की कहानियां सुन सहम जाएंगे आप

आरोप है कि कमलदीप ने सुधीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसमें सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन खून से लथपथ सुधीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। सुधीर के भाई चंद्रकिरण की तहरीर पर कमलदीप और उसके भाई सोनू, ससुर सतीश, सास शीला व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 

वहीं प्रसपा नेता जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, सनी राठौर, बॉबी, आशु समेत कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन : मां धमाकों से लग रहा डर, घर लौटना चाहती हूं, बेटी की दास्तां सुन भावुक हुए परिजन, कर रहे सलामती की दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed