{"_id":"6385c6bff4c9bc3f6e24f83a","slug":"up-crime-a-father-sexually-assaulted-his-daughter-for-three-years-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पिता ने कीं हदें पार, बेटी के साथ तीन साल तक करता रहा दरिंदगी, अब SSP ऑफिस पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पिता ने कीं हदें पार, बेटी के साथ तीन साल तक करता रहा दरिंदगी, अब SSP ऑफिस पहुंचा मामला
Tue, 29 Nov 2022 04:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 29 Nov 2022 04:10 PM IST
सार
पिता अपनी बेटी से ही तीन साल तक दरिंदगी करता रहा है। अब मामला एसएसपी ऑफिस पहुंचा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। बताया गया कि गोद ली हुई 14 साल की बेटी के साथ आरोपी पिता दुष्कर्म करता रहा। इस मामले की शिकायत थाना मेडिकल पहुंची तो पुलिस ने भी लीपापोती कर दी। वहीं मंगलवार को यह मामला एसएसपी ऑफिस पहुंच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह मामला मेडिकल थाना क्षेत्र का है। मंगलवार को एक परिवार एसएसपी ऑफिस में पहुंचा और आरोपी पिता के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि बिहार से आई एक महिला की 14 साल की बच्ची के साथ आरोपी युवक तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। बताया गया कि आरोपी युवक ने उस बच्ची को गोद लिया हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut : जहां होती थी मीट की सप्लाई, वहां पर काटी फिरोज ने फरारी, धीरे-धीरे खुल रहे बड़े राज
विज्ञापन
एसएसपी ऑफिस में शिकायत सुन रहे सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने जांच बैठा दी। उधर, संबंधित थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Khatauli By Poll: रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने खतौली क्षेत्र में बांटी मतदाता पर्ची, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद