Meerut News: 50 हजार का इनामी एनकाउंटर में ढेर, सपा नेता के घर पड़ी डकैती मामले में चल रहा था वांछित
Meerut News : 50 हजार का इनामी बदमाश साजन उर्फ कल्लू एनकाउंटर में ढेर हो गया है। बताया गया कि सपा नेता के घर पड़ी डकैती मामले में वह वांछित चल रहा था।
विस्तार
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। वहीं मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया साजन उर्फ कल्लू इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ 20 से ज्यादा गंभीर अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। बताया गया कि वह गोली चलाने में माहिर था और उसने पुलिस पर भी कई बार गोली चलाई थी। बताया गया कि साजन उर्फ कल्लू का पूरे इलाके में आतंक था।
यह भी पढ़ें: Meerut: ढाई लाख के इनामी 'बद्दो' ने पूर्व DGP के खिलाफ डाली पोस्ट, आगबबूला हुए अफसर, कैलीर्फोनिया भेजा ईमेल
बताया गया कि गंगानगर में सपा नेता के घर पड़ी डकैती मामले में आरोपी बदमाश साजन उर्फ कल्लू वांछित चल रहा था। गुरुवार को वह पुलिस द्वारा मुठभेड़ में मारा गया।
बता दें कि 16 नवंबर को गंगा नगर स्थित अमन विहार में सपा नेता श्रवण चौधरी के मकान में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी सुशील गुर्जर था, जिसे देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उससे पूछताछ करने के बाद मेरठ पुलिस ने सुशील गुर्जर के अन्य दो साथियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए थे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: माधवपुरम में गोकशी पर हंगामा, यंग इंडिया रन में दौड़े युवा, एक्सीडेंट में मासूम की मौत
बताया गया था कि एक बदमाश अब्दुल निवासी मोहल्ला सैनी नगर, खतौली मुजफ्फरनगर और दूसरा बदमाश जुबेर निवासी नानू सरधना, मेरठ के वाले है।