फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: cow trafficking activated between stray cattle catching campaign in meerut

यूपी: गोवंश पकड़ो अभियान की आड़ में सक्रिय हुए गो तस्कर, गायब मिलीं कई गायें

Mon, 14 Jan 2019 11:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Jan 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
UP: cow trafficking activated between stray cattle catching campaign  in meerut
गौवंश से भरा ट्रक - फोटो : amar ujala
सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गोशाला भेजने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है। रविवार को भी नगर निगम ने 15 गोवंश पकड़े। वहीं अभियान की आड़ में कुछ गोतस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। निगम की टीम के बहाने गोतस्कर कुछ गायें ले गए हैं। पशु पालक गोशाला और कांजी हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें अपनी गायें नहीं मिली।
विज्ञापन


 नगर निगम ने नौ जनवरी से शहर की सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़कर कांजी हाउस, अस्थायी गोशाला में भेजने की व्यवस्था की है। अब तक अभियान में रविवार रात तक 105 गोवंश दोनों जगह पहुंच गए हैं। नगर निगम ने संस्था सीएलसी को गोवंश के रखरखाव की जिम्मेदारी दी हुई है।
विज्ञापन


रविवार को गंगानगर निवासी सविता और कांता अपनी गाय की तलाश में सूरजकुंड पहुंची, लेकिन उन्हें अपनी गायें नहीं मिली। इससे साफ है कि गोतस्कर नगर निगम की टीम के बहाने गायें ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियोग्राफी होती है
महिला विकास क्लब के अध्यक्ष राकेश गौड़ का कहना है कि नगर निगम और हमारे लोग शहर में सड़कों से बेसहारा गोवंश को पकड़ रहे हैं। पकड़ते समय भी वीडियोग्राफी कराई जा रही है। गोशाला पहुंचने पर सभी पशुओं की गिनती करते हैं। एक-एक पशु का हमारे यहां पर हिसाब है।

निगम की गाड़ियों पर पहचान के लिए शीशे पर लिखित पट्टी लगाई गई है। यह बात सही है कि कई लोग अपनी गाय की तलाश में गोशाला पहुंचे हैं, लेकिन उनकी गाय गोशाला तक नहीं पहुंची। कुछ गोतस्कर हमारी टीम से भी गायों को छीनकर ले जा रहे हैं। जिसकी शिकायत पुलिस से भी की जा चुकी है।   

लगाए जाएंगे निशान 
गोशाला में पहुंच रहे सभी गोवंश की पहचान के लिए चिह्न लगाए जाएंगे। ताकि पहचान हो सके कि ये शहर से पकड़े हुए गोवंश हैं। गोवंश का गोशाला में पूरा ध्यान रखा जा रहा है। वहीं गोशाला और कांजी हाउस में पशुओं की देखरेख के लिए चौकीदार भी रखे गए हैं।

गोतस्करों की नहीं है जानकारी
हमने संस्था को गोवंश पकड़ने और रखने की जिम्मेदारी दी हुई है। जो गाय पकड़ी जाती हैं उनका रिकार्ड रखा जा रहा है। गोतस्करों की जानकारी हम तक नहीं पहुंची है। यदि ऐसा है तो पुलिस अधिकारियों को पत्र भिजवाया जाएगा। -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed