फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: container or careless system is the reason of horrific accident in Meerut

यूपी: कंटेनर या लापरवाह सिस्टम ने लीं जानें, फुटबाल चौक पर पहले भी हो चुके हैं भीषण हादसे

Thu, 30 Aug 2018 11:36 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 30 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
UP: container or careless system is the reason of horrific accident in Meerut
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को मेरठ के दिल्ली रोड स्थित फुटबॉल चौक पर बुधवार रात को हुआ बड़ा हादसा पहली घटना नहीं है। एक साल पहले भी रोडवेज बस ने तीन लोगों को कुचल दिया था, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। लेकिन यहां कभी भी सरकारी सिस्टम ने हादसों को रोकने के लिए कभी आंखें नहीं खोलीं। तेज रफ्तार वाहन गोल चक्कर से टकराते हैं, जिसके बाद पल भर में ही लोगों की जान चली जाती है।

विज्ञापन

 

फुटबॉल चौक पर नहीं है कोई साइन बोर्ड

UP: container or careless system is the reason of horrific accident in Meerut
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली रोड पर बागपत अड्डा स्थित फुटबॉल चौक का रखरखाव किया गया था। जिसके बाद डिवाइडर से सटाकर बीच सड़क पर गोल चक्कर बना दिया गया। लेकिन यहां संकेत के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। जनवरी 2016 में कोहरे में इस गोल चक्कर से टकराकर शास्त्रीनगर निवासी दो युवकों की मौत हो गई थी।
उसके बाद चौराहे की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। लेकिन पूरे सरकारी सिस्टम ने हादसे के बाद पल्ला झाड़ लिया। डेढ़ साल पहले भी दिल्ली से भैसाली अड्डे पर आ रही रोडवेज बस भी गोल चक्कर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हुई थी। जबकि पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौराहे का हवाई प्लान

UP: container or careless system is the reason of horrific accident in Meerut
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला

छह माह पहले मंडलायुक्त की बैठक में शहर में पांच चौराहों को लेकर बैठक हुई  थी। जिनमें फुटबाल चौक को लेकर भी प्लान तैयार किया गया था। यहां छोटा सा ट्रैफिक बूथ है। इस तिराहे पर दिल्ली रोड से बागपत मार्ग और बागपत मार्ग से दिल्ली रोड की तरफ टर्न लेने वाले ट्रैफिक के आपस में टकराने की स्थिति उत्पन्न होती है। यहां जाम की स्थिति रहती है।

विज्ञापन

यह थे सुझाव :-

UP: container or careless system is the reason of horrific accident in Meerut
कंटेनर हादसा - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने जब हादसे का ये खौफनाक मंजर देखा तो हर कोई सरकारी व्यवस्था पर अंगुली उठा रहा था। जानें क्या मिले सुझाव
- चीफ इंजीनियर नगर निगम द्वारा कहा गया कि दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कर व यू-टर्न के माध्यम से संचालित वर्तमान व्यवस्था को विकसित किया जाए।
- यहां ट्रैफिक सिग्नल का विकास हो
- जेबरा क्रॉसिंग बनाई जाए
- तिराहे पर मार्ग चौड़ा हो
- ऑटो, टेंपो व अन्य वाहनों को तिराहे से 50 मीटर की दूरी पर रोका जाए
- पूर्व में बना फुटपाथ हटाया जाए, टर्निंग पर आ रहे पोल शिफ्ट हों

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed