{"_id":"64a932d1e03b5ce3110a8414","slug":"up-cm-yogi-has-given-appointment-letters-and-43-players-of-west-up-have-made-soldiers-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र, अब खिलाड़ियों के तन पर सजेगी वर्दी, वेस्ट यूपी के 43 खिलाड़ी बने सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने दिए नियुक्ति पत्र, अब खिलाड़ियों के तन पर सजेगी वर्दी, वेस्ट यूपी के 43 खिलाड़ी बने सिपाही
Sat, 08 Jul 2023 03:27 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Jul 2023 03:27 PM IST
सार
UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। अब वेस्ट यूपी के 43 खिलाड़ियों के तन पर पुलिस की वर्दी सजेगी।
विज्ञापन
सीएम योगी ने खिलाड़ियों को सौंपे नियु्क्ति पत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस कुशल खिलाड़ी सीधी भर्ती-2022 में मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह जिलों से 43 खिलाड़ी सिपाही बन गए हैं। शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के 229 खिलाड़ियों को उप्र पुलिस विभाग में सिपाही के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे।
विज्ञापन
पश्चीमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर के 43 खिलाड़ियों को पुलिस विभाग में खेल कोटे से नौकरी दी गई है। मेरठ में 13, बागपत में 12, शामली में 2, बिजनौर में 1, सहारनपुर में 9, मुजफ्फरनगर में 6 खिलाड़ियों को उप्र पुलिस में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शिवभक्ति की अनोखी कहानी: पति की अंतिम इच्छा को पूरा करेंगी कृष्णा देवी, पढ़ें- 37 साल से क्यों ला रही कांवड़
विज्ञापन
मेरठ में 2 एथलेटिक्स, 1 बैडमिंटन, 4 मुक्केबाज, 1 क्रास कंट्री, 1 वेटलिफ्टिंग, 3 वुशू खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। मेरठ के सभी 13 खिलाड़ियों को गौतमबुद्धनगर में तैनाती दी गई है। जबकि इन छह जिलों के अधिकतर खिलाड़ियों को भी गौतमबुद्धनगर में तैनाती दी गई है।
यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे