{"_id":"623c4f52108f0070c36f8567","slug":"up-bulldozer-of-railway-runs-near-daurala-station-in-meerut-illegal-constructions-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के दौराला स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के दौराला स्टेशन के पास चला रेलवे का बुलडोजर, अवैध निर्माण गिराए
Thu, 24 Mar 2022 04:30 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:30 PM IST
सार
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दो बार नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण को हटाया नही गया। इसके बाद बुलडोजर से अवैध निर्माण हटवाया गया।
विज्ञापन
meerut news, up crime news
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के बुलडोजर अभियान के साथ ही रेलवे ने भी बुलडोजर अभियान शुरू कर दिया है। ग्वार को मेरठ के दौराला स्टेशन पर दिल्ली की ओर बाजार कॉलोनी में रेलवे बाउंड्री घेरकर बनाये गए पक्के निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर तरुण कुमार पांडेय ने बताया कि दो बार नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण को हटाया नही गया। इसके बाद ही रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पांच घरों मे अवैध निर्माणों को गिराया गया है। इस दौरान कुछ लोगो ने खुद ही निर्माण को हटाने का निवेदन किया। जिन्हें मौके पर छूट भी दी गयी। हालांकि, पक्के निर्माण पर बुलडोजर ही चलाना पड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज: कोरोना काल के एक साल बाद हुई परीक्षाएं, छात्र-छात्राओं में दिखा गजब का उत्साह
विज्ञापन