यूपी बजट: मेरठ में साढ़े पांच सौ करोड़ से दौड़ेगी रैपिड रेल व मेट्रो, सहारनपुर को मिली ये बड़ी सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने यूपी की जनता को कई बड़े तोहफे इस बजट में दिए हैं। इनमें सबसे पहला है कि मेरठ वासियों को अब हर रोज जाम से जूझने की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगी। जानें पश्चिमी यूपी को इस बजट में क्या नई सौगातें मिली हैं: -
बजट पूर्णत कामगार , युवाओं ,बेटियों व महिलाओं के साथ साथ गोवंश संरक्षण और डेयरी क्षेत्र और परिवहन को बढ़ावा दिए जाने पर केंद्रित है। सरकार ने मेरठ में रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश सरकार ने चार सौ करोड़ का बजट पास किया है। वहीं शहर में अब डेढ़ सौ करोड़ की लागत से जल्द ही मेट्रो भी फर्राटा भरेगी।
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के वादे के साथ काम कर रही है। हम भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने 'वंदे मातरम्' कहकर अपना भाषण खत्म किया। इसे प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है, वहीं केंद्र की तर्ज पर इसे चुनावी बजट भी करार दिया जा रहा है।
वहीं नई गौशालाओं की निर्माण योजनाओं को इस बजट से गति मिलेगी। इसके अलावा एक्सप्रेस-वे, एअरपोर्ट व मेट्रो के साथ सिंचाई, लोक निर्माण व बिजली से जुड़ी इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास की परियोजनाओं पर फोकस बरकरार रहेगा।
इस बजट में सहारनपुर में विश्वविद्यालय के लिए दस करोड़ की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि सहारनपुर के लोग यहां यूनिवर्सिटी बनाए जाने की काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। इसके अलावा बजट में उत्तरप्रदेश में शाकुम्भरी देवी एवं शुक्रताल का पर्यटन स्थल के रूप में विकास की व्यवस्था की बात भी कही गई है। जाएगी। इसके अलावा गौशालाओं के लिए भी धन की व्यवस्था की गई है।
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान बजट का आकार 4 लाख 79 हजार 701 करोड़ 10 लाख रुपये (4,79,701,10 करोड़ रुपये) है। जो कि वर्ष 2018-2019 के बजट के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है।
बजट में 21 हजार 212 करोड़ 95 लाख रुपये (21,212.95 करोड़ रुपये) की नई योजनाओं को शामिल किया गया है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने आयुष्मान भारत के लिए 1298 करोड़ रुपये की घोषणा की।किशोरी बालिका योजना के लिए 156 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/