फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Bride dies as she steps on the gate of her in-laws house in Muzaffarnagar

UP: डोली में विदा करने के अगले ही दिन ससुराल से मायके पहुंची बेटी की अर्थी, दोनों परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 06 May 2024 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 May 2024 11:58 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर जनपद में दुल्हन की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया। यहां विदा होकर दुल्हन जैसे ही ससुराल की चौखट पर पहुंची तो उसकी मौत हो गई। वहीं दूल्हे की बहन की शादी की खुशियां भी काफूर हो गईं।

विज्ञापन
UP: Bride dies as she steps on the gate of her in-laws house in Muzaffarnagar
ससुराल की चौखट पर पैर रखते ही दुल्हन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा में गांव बेलड़ा में शादी की खुशियां दुल्हन की मौत से गम के माहौल में बदल गई। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। रविवार को दूल्हे की बहन की शादी थी। दुल्हन की मौत के बाद गमगीन माहौल में दूल्हे की बहन की शादी की रस्म अदा की गई।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बेलड़ा से शनिवार को एक युवक की बरात मुजफ्फरनगर शहर में गई थी। निकाह की सभी रस्मों को निभाने के बाद मायके वालों ने दुल्हन को विदा किया। देर रात जैसे ही दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचा तभी अचानक दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। 

विज्ञापन

बताया गया कि तुरंत ही दुल्हन को गांव के एक चिकित्सक को दिखाया। हालत चिंताजनक होने के कारण उसे मुजफ्फरनगर स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया, जहां उपचार के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की मौत से ससुराल और मायका पक्ष में गम का माहौल बन गया।

बाद में दोनों परिवारों की सहमति से दुल्हन के शव को मायके में ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे-ए खाक किया गया। रविवार को दूल्हे की बहन शादी थी, जिसे गमगीन माहौल व सादगी के साथ विदा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed