फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Border seal due to election in Haryana, strict vigilance of police

हरियाणा में चुनाव के कारण बागपत में बॉर्डर सील, रहेगी पुलिस की कड़ी चौकसी

Sun, 12 May 2019 10:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 12 May 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
UP Border seal due to election in Haryana, strict vigilance of police
छठे चरण का मतदान - फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को हरियाणा और दिल्ली में मतदान हो रहा है। बागपत से सटी सोनीपत लोकसभा सीट पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने खास तैयारियां की है। यूपी पुलिस की मदद भी चेकिंग में मांगी गई है। निवाड़ा पुलिस चौकी के अलावा सोनीपत और बागपत को जोड़ने वाले हर रास्ते पर पुलिस की नजर रख रही है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस ने दिनभर मतदान की तैयारियां की। दोनों जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बातचीत की और मतदान में सहयोग का भरोसा दिलाया। हरियाणा की सोनीपत सीट बागपत के कई गांवों से लगी हुई है। यही नहीं बागपत के सैकड़ों किसान सोनीपत जिले के क्षेत्र में खेती करने जाते हैं। ऐसे में पुलिस की नजर बागपत-सोनीपत मुख्य मार्ग के अलावा उन रास्तों पर भी रहेगी जो यमुना के बीच से होकर जाते हैं।
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस ने चेकिंग में भी यूपी पुलिस का सहयोग मांगा है। निवाड़ा पुलिस चौकी समेत अन्य जगहों पर पुलिस ने देर रात से ही चेकिंग शुरू कर दी है। एएसपी रणविजय सिंह का कहना है कि दिल्ली और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के मतदान के मद्देनजर जिले की सभी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अवांछनीय तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी चुनाव, डूंडाहेडा में रहेगी सख्ती
दिल्ली के चुनाव को देखकर जिला पुलिस ने डूंडाहेडा चेकपोस्ट पर चेकिंग का प्लान तैयार किया है। इसके अलावा ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस की नजर रहेगी।

यात्रियों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत
बागपत और बड़ौत से बड़ी संख्या में लोग सोनीपत जाते हैं। चुनाव के मद्देनजर बसें बंद रहेंगी। ऐसे में लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

दिनभर सोनीपत के चुनाव की चर्चा
जिला मुख्यालय से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का सोनीपत  आवागमन होता है। दोनों प्रदेशों के किसान भी एक ही जगह खेती करते हैं। इस वजह से दिनभर यहां सोनीपत के चुनाव को लेकर चर्चाएं होती रही। 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव मैदान में उतर जाने के कारण इस बार सोनीपत की सीट का चुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के उम्मीदवारों के गणित पर लोग मंथन करते रहे। बसों और अन्य वाहनों में आवागमन के दौरान भी चुनाव की चर्चा रही।

प्रचार में गए बागपत के नेता वापस लौटे
सोनीपत के चुनाव में बागपत के कई भाजपा और कांग्रेस नेता भी प्रचार में डटे हुए थे। शनिवार को यह नेता भी वापस लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर भी सोनीपत और हरियाणा के चुनाव की चर्चा रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed