{"_id":"5e051c8d8ebc3e87e4330cb0","slug":"up-board-routers-installed-at-75-examination-centers-meerut-news-mrt4607288158","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 75 परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए राउटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 75 परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए राउटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड: 75 परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए राउटर
मेरठ। यूपी बोर्ड 2020 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल रोकने के लिए लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए 75 परीक्षा केंद्रों पर राउटर लगा दिए गए हैं, जबकि 26 केंद्रों में लगने अभी बाकी हैं।
परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए वॉइस रिकॉर्डिंग वाले सीसीटीवी कैमरों को हाईस्पीड इंटरनेट राउटर के जरिए कनेक्ट किया जाएगा। मॉनिटरिंग के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जिसमें कई बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। एक स्क्रीन पर 10 से ज्यादा विद्यालयों की मॉनिटरिंग होगी। विद्युत सप्लाई बाधित न हो, इसके लिए कंट्रोल रूम और परीक्षा केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था की जाएगी।
मेरठ में इस बार 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान सभी केंद्र प्रभारियों को डाटा ऑनलाइन रखना होगा। उन्हें यह डाटा रोजाना माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर भेजना होगा। रोजाना किस परीक्षा केंद्र में कितने परीक्षार्थी शामिल हुए, कितने अनुपस्थित रहे, कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल किया गया आदि सात बिंदुओं पर सूचना देनी होगी। इस बार परीक्षा केलिए पंजीकरण कराने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 86 हजार 280 परीक्षार्थी (इंटरमीडिएट 43274 और हाईस्कूल 43006) हैं। हालांकि अभी ऐसे परीक्षार्थियों के फार्म निरस्त किए जाएंगे, जिन्होंने गलत सूचना दी है या जिनके फार्म किसी कारण से अधूरे हैं।
विज्ञापन
ये होता है राउटर
राउटर छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है, जो वायर या वायरलेस कनेक्शन के माध्यम से कई कंप्यूटर नेटवर्क को कनेक्ट करते हैं। राउटर का स्थान मॉडम और कंप्यूटर केबीच होता है।