फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Result 2021: Some wants to be IAS, Somebody dream of becoming a doctor

UP Board Result 2021: किसी का आईएएस, किसी का डॉक्टर बनने का सपना, देखें क्या बोले दसवीं के टॉपर्स

Sun, 01 Aug 2021 12:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 01 Aug 2021 12:12 PM IST
सार

एसडी सदर में दसवीं कक्षा में 90.5 प्रतिशत अंक लाने वाले अर्जुन यादव ने बताया कि उसका सपना एयरफोर्स में जाकर देश की सेवा करना है।

विज्ञापन
UP Board Result 2021: Some wants to be IAS, Somebody dream of becoming a doctor
यूपी बोर्ड का रिजल्ट - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

यूपी बोर्ड का रिजल्ट आया तो विज्ञान में जमकर नंबर बरसे। वहीं वाणिज्य और कला ने भी खूब साथ दिया। इंटरमीडिएट के रिजल्ट में बायो और मैथ के छात्रों का परीक्षा परिणाम कला वर्ग के छात्रों से अच्छा रहा। परीक्षा में टॉप करने वाले अधिकांश छात्र बायो और गणित के रहे। अब इनमें से कोई एयरफोर्स ज्वाइन कर देशसेवा करना चाहता है तो किसी का सपना डॉक्टर बनना है। शनिवार को रिजल्ट आने के बाद दसवीं के छात्र छात्राओं ने अमर उजाला को बताया आखिर क्या है उनकी आगे की योजना :-

विज्ञापन


हस्तिनापुर के गांव रानी नगला स्थित राजेश पायलट इंटर कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य दिलावर सिंह पोसवाल ने बताया कि हाईस्कूल में विशाखा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 
विज्ञापन


परीक्षा देता तो और बेहतर करता : मनीष सैनी
किठौर। स्टार अलफलाह इंटर कालेज किठौर के छात्र मनीष सैनी ने हाईस्कूल में 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता राजेंद्र सिंह किसान हैं और माता रीना देवी गृहणी हैं। मनीष का कहना है वह पीसीएम लेंगे और एनडीए की तैयारी करेंगे। वह आर्मी ऑफिसर बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि यदि परीक्षाएं होती तो वह और बेहतर करते। ऐसे में काफी दुख हुआ, लेकिन परिणाम से संतुष्ट हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर बनना है सदफ का सपना 
किठौर के स्टार अलफलाह इंटर कालेज की छात्रा ने 10वीं कक्षा में सदफ ने 92.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सदफ के पिता नूर मोहम्मद किसान हैं और माता मोती का काम करती हैं। वह सिलाई भी करती हैं। सदफ ने हिंदी में 91, इंग्लिश में 94, गणित 97, साइंस 91, सोशल साइंस 88 अंक प्राप्त किए हैं। वह बनना चाहती हैं। इसलिए पीसीबी लेंगी। सदफ का कहना है कि जब परीक्षा कैंसिल हुई थी, तो वह बहुत दुखी हुई थी। सदफ के पिता गुर्दों की बीमारी से पीड़ित हैं। बेटी के अंक को देखकर बहुत खुश हुए। 

मजदूर की बेटी निशा ने किया कमाल 
किठौर के स्टार अलफलाह कॉलेज की छात्रा निशा ने दसवीं में 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पिता मंजूर अहमद भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। मां अनवरी बच्चों के कपड़े सिलती हैं। निशा का कहना है कि वह पीसीबी लेकर डॉक्टर बनना चाहती है। 2019 में इसी कॉलेज की छात्रा निंदा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से नवाजा गया था।  

सेना में अफसर बनना है लक्ष्य : शिवम
एसडी सदर में दसवीं कक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शिवम ने बताया कि उसका लक्ष्य एनडीए का एग्जाम पास कर सेना में अफसर बनना है। इसके लिए वह पढ़ाई भी कर रहे हैं। दसवीं कक्षा में 89.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पढ़ाई में माता पिता दोनों का सहयोग मिला। अब पीसीएम ली है। गणित सर्वाधिक प्रिय विषय है। शिवम ने कहा कि जीवन में मुश्किल कुछ नहीं होता है। जिसे हम दिल से पाना चाहते हैं उस लक्ष्य को मेहनत के बाद प्राप्त कर सकते हैं।  

आईएएस बनना सपना : नमन 
एसडी सदर में दसवीं कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नमन चौहान ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिता बुक प्रिंटिंग के काम से जुड़े हैं। कोविड के चलते दो साल से कारोबार पूरी तरह प्रभावित है। नमन ने कहा कि मेरा सपना आईएएस बनना है। 

मोदी की तरह देश सेवा को बनाऊंगी लक्ष्य : माही कांबोज
आरजी कॉलेज में दसवीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने माही कांबोज ने कहा कि वह अपना आदर्श प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानती हैं। माही ने कहा कि नरेंद्र मोदी सदा देश हित में निर्णय लेते हैं और सभी की भलाई के लिए कार्य करते हैं। 10 वीं कक्षा में 91.83 अंक प्राप्त किए हैं। 11वीं कक्षा में पीसीबी लिया है। आगे चलकर चिकित्सक बनने का लक्ष्य है। समाज के हित में चिकित्सक बनकर निशुल्क जरूरतमंद लोगों की मदद करती रहूंगी। माता-पिता भी मुझे चिकित्सक के रूप में देखते हैं।  

एयरफोर्स में जाकर करूंगा देश सेवा : अर्जुन यादव
एसडी सदर में दसवीं कक्षा में 90.5 प्रतिशत अंक लाने वाले अर्जुन यादव ने बताया कि उसका सपना एयरफोर्स में जाकर देश की सेवा करना है। पिता जितेंद्र पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं और मां अनीता गृहणी हैं। माता-पिता का भी बचपन से मेरे लिए यह ही सपना बुन रहे हैं। दसवीं में अच्छे अंक लाने के लिए जीतोड़ मेहनत की थी।

नौवीं कक्षा में 98.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। उम्मीद थी कि 95 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगे। शिक्षिका दिव्या मित्तल और पूजा ने हौसला बढ़ाया। दिवंगत प्रधानाचार्य सुदीप कुमार को मेरी गुरु दक्षिण है। अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान केंद्रित करते हुए 11वीं में पीसीएम ले ली है। अब दोगुना उत्साह और मेहनत के साथ पढ़ाई करूंगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed