फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board records would now online

यूपी बोर्ड का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन

Thu, 24 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 24 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
UP Board records would now online
माध्यमिक शिक्षा परिषद अपना सारा रिकॉर्ड ऑनलाइन करने में जुटा है, ताकि वेरीफिकेशन से लेकर तमाम कामों को आसानी से सुलझाया जा सके। इसके साथ ही बाकी सारे कामों को भी डिजिटल करने की तैयारी है। इसके लिए छात्रों का पंजीकरण शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये किए जाने का सुझाव दिया गया है, जिसके जरिये बोर्ड अपने पूरे सिस्टम को अपग्रेड करने के साथ ही खर्चों को भी पाट सकेगा।
विज्ञापन


 परिषद ने पंजीकरण शुल्क बढ़ाने के साथ ही उसको तीन हिस्सों में बांटे जाने का भी प्रस्ताव दिया है, ताकि क्षेत्रीय कार्यालय से लेकर मुख्यालय तक के खर्चों को पूरा किया जा सके। बैठक में शामिल हुए मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि अगर 50 रुपये शुल्क के तौर पर बोर्ड को मिलते हैं तो उन्हें तीन स्तर पर वितरित किया जाएगा। जिसमें बोर्ड और सरकार की हिस्सेदारी 20-20 रुपये की होगी।
विज्ञापन


जबकि दस रुपये कॉलेज लेवल पर ही रहेंगे। मनोज कुमार का कहना है कि अगर अतिरिक्त पैसा पंजीकरण के माध्यम से क्षेत्रीय कार्यालय को मिलता है तो काफी काम अपग्रेड हो जाएगा। क्योंकि बोर्ड के खर्च बढ़ रहे हैं और उनको पूरा करने के लिए उतना बजट नहीं मिलता। उधर, शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए बोर्ड ने योग्य लेखकों की किताबों और गाइडों को कोर्स में शामिल करने का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ते खर्चों की भरपाई करना मुश्किल
लंबे समय से बोर्ड के सामने आर्थिक संकट है, जिसको लेकर काफी दफा शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। क्योंकि मेंटिनेंस से लेकर कोर्ट केस, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के काम में काफी पैसा खर्च होता है। इसी बीच सारे रिकार्ड का डिजीटलाइजेशन भी होना है।


पुराना रिकार्ड भी होगा ऑनलाइन

माध्यमिक शिक्षा परिषद के सामने सबसे बड़ा काम वेरीफिकेशन का भी है, जिसे कम करने के लिए बोर्ड सारे रिकॉर्ड को डिजीटलाइजेशन के बाद ऑनलाइन करना चाहता है, हालांकि 2003 के बाद का रिकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध है, लेकिन भौतिक सत्यापन के लिए काफी कागजात बोर्ड के चारों क्षेत्रीय कार्यालयों में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed