{"_id":"a325f7f294d149f3cdf7700ede27923a","slug":"up-board-exam-in-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार कैमरों की नजर में होंगी बोर्ड परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार कैमरों की नजर में होंगी बोर्ड परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 12 Dec 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयुक्त सभागार में हुई बैठक में कमिश्नर आलोक सिन्हा ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराने जाने को तैयारी पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त हों। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार, परीक्षा संचालन कक्ष एवं प्रश्नपत्रों के रखरखाव वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
बैठक का संचालन करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि जनपद मेरठ में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 05 राजकीय, 99 सहायता प्राप्त, 34 वित्त विहीन विद्यालयों को शामिल किया गया है। जनपद बागपत में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 01 राजकीय, 54 सहायता प्राप्त, 09 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। गाजियाबाद में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 05 राजकीय 46 सहायता प्राप्त व 14 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं।
जनपद गौतमबुद्धनगर में 54 परीक्षा केंद्र बनायें गएं है, जिसमें 02 राजकीय 34 सहायता प्राप्त और 18 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। जनपद बुलंदशहर में 112 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 05 राजकीय, 98 सहायता प्राप्त व 09 वित्त विहीन विद्यालय शामिल है। इसके अलावा जनपद हापुड़ में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में सभी जिलों से आए अधिकारी मौजूद रहे।