फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board Exam: AS Inter College Mawana becomes the biggest centre in the state

यूपी बोर्ड परीक्षा : एएस इंटर कॉलेज मवाना बना प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र

Sun, 04 Jan 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board Exam: AS Inter College Mawana becomes the biggest centre in the state
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने वर्ष 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में एएस इंटर कॉलेज, मवाना प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बनकर सामने आया है। यहां प्रतिदिन कुल 2191 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा देश की सबसे बड़ी माध्यमिक परीक्षाओं में गिनी जाती है, जिसमें हर वर्ष प्रदेश भर से करोड़ों परीक्षार्थी भाग लेते हैं। मेरठ जनपद में इस वर्ष हाईस्कूल के 38,882 तथा इंटरमीडिएट के 38,378 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए जिले में कुल 98 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एएस इंटर कॉलेज मवाना को सर्वाधिक परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं, जिससे यह प्रदेश स्तर पर सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र घोषित हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा मेरिट सूची में 455 से अधिक अंक प्राप्त करने के कारण संस्थान ने शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रदेश का सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र होने के नाते यहां नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा प्रभारी सचिन कुमार, सहायक प्रभारी निशिकांत शर्मा, कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह, निष्ठा, नरेंद्र कुमार भटनागर, चीफ प्रॉक्टर विभा जैन, मीनाक्षी एवं कृष्ण चंद्र को 6 जनवरी तक संपूर्ण कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के तहत केंद्र में 108 आईपी कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य द्वारों पर मेटल डिटेक्टर व सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था और जनरेटर बैकअप की व्यवस्था की गई है। प्रश्नपत्रों के लिए स्ट्रांग रूम एवं डबल लॉक अलमारियां तैयार हैं। परीक्षा के दौरान दो कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिनकी सतत निगरानी के लिए ऑपरेटर तैनात रहेंगे। कक्ष निरीक्षण में 50 प्रतिशत बाह्य एवं 50 प्रतिशत आंतरिक निरीक्षक नियुक्त होंगे। केंद्र के 200 मीटर दायरे में फोटोस्टेट दुकानें बंद रहेंगी तथा बिना पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के प्रमुख परीक्षा केंद्र



एएस इंटर कॉलेज मवाना – 2191



सीएबी इंटर कॉलेज मेरठ – 1749



एसडी इंटर कॉलेज सदर – 1657



कृषक इंटर कॉलेज मवाना – 1638



एसडी इंटर कॉलेज लालकुर्ती – 1602



आरजी इंटर कॉलेज मेरठ – 1595



डीएन इंटर कॉलेज मेरठ – 1567
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed