फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Evaluation will be done at five centers in the district

Meerut News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरू, घुड़सवारों ने दिखाया दम

Sun, 08 Mar 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Evaluation will be done at five centers in the district
मेरठ। आरवीसी सेंटर एंड कॉलेज मेरठ छावनी में शनिवार से भारतीय घुड़सवारी महासंघ की राष्ट्रीय घुड़सवारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन वन स्टार इंट्रो ड्रेसाज स्पर्धा में सबसे कम 33.6 पेनल्टी के साथ 61 कैवेलरी के घुड़सवार यशदीप अहलावत अपने घोड़े फरारो के साथ सबसे आगे रहे। इसके बाद 33.7 पैनल्टी लेकर एचक्यू डब्ल्यूसी टीम के घुड़सवार पीयूष देशमुख ने अपने घोड़े युधिष्ठिर के साथ बढ़त बनाई।
विज्ञापन

इनके साथ ही 34 पैनल्टी के साथ 61 कैवेलरी के घुड़सवार अपूर्व दभाड़े ने घोड़े सयाजी के साथ बढ़त ली। 36.4 पैनल्टी के साथ आरवीसी सेंटर के घुड़सवार गुरविंदर सिंह अपने घोड़े बागी के साथ बढ़त पर है। 36.6 पैनल्टी के साथ आरवीसी के घुड़सवार रामकुमार अपने घोड़े गार्गी के साथ आगे हैं।
विज्ञापन

वहीं, 37.1 पैनल्टी के साथ 61 कैवेलरी के घुड़सवार प्रदीप कुमार ने घोड़े गाजी के साथ बढ़त ली है। इसी तरह से 38.5 पैनल्टी के साथ आरवीसी टीम के घुड़सवार एसपी सिंह ने घोड़े अजित के साथ बढ़त बनाई है। प्रतियोगिता का समापन 10 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed