फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Board: Apply for Scrutiny by May 17

यूपी बोर्ड: 17 में तक करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन

Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Apply for Scrutiny by May 17
मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित उत्तर पुस्तिकाओं के सन्निरीक्षण (स्क्रूटनी) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। छात्र-छात्राएं परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस निर्णय से उन छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी जो अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट हैं और अपनी उत्तरपुस्तिकाओं में दिए अंक की पुन: जांच कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि यूपी बोर्ड ने 17 मई निर्धारित की है। इसके लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क लिखित एवं प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए अलग-अलग देय होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के उप सचिव की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में जमा कर ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट एवं चालान की प्रति संलग्न कर निर्धारित तिथि तक क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज में भेजना अनिवार्य होगा। मेरठ क्षेत्रीय बोर्ड सचिव बोर्ड सचिव ज्योति प्रसाद ने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आफलाइन आवेदन, कूरियर या व्यक्तिगत रूप से जमा किए गए प्रपत्र मान्य नहीं होंगे। स्क्रूटनी के संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed