फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP district presidents in West: Vivek Rastogi becomes Meerut Metropolitan President, see the list here

पश्चिमी में भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा: विवेक रस्तोगी बने मेरठ महानगर अध्यक्ष, यहां देखें लिस्ट

Sun, 16 Mar 2025 03:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sun, 16 Mar 2025 03:21 PM IST
सार

भाजपा के नए जिलाध्यक्ष घोषणा कर दी गई। आज दोपहर  जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा व्हाट्सएप पर की गई।

विज्ञापन
BJP district presidents in West: Vivek Rastogi becomes Meerut Metropolitan President, see the list here
मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्ताैगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इसके लिए विभिन्न जिलों में भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक शुरू हुई। वहीं चुनाव अधिकारी या प्रदेश से तय पदाधिकारी जिले में पहुंच गए थे। मेरठ में विवेक रस्तोगी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी साैंपी गई है। वह लम्बे समय से महानगर संगठन में उपाध्यक्ष और मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।

विज्ञापन


गोरखपुर जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी को बनाया गया है। वहीं गोरखपुर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव होंगे। आजमगढ़ में ध्रुव सिंह को कमान साैंपी गई है जबकि लालगंज में विनोद राजभर को जिम्मेदारी दी गई है।  

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सुधीर सैनी को दोबारा मिली जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर में गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हुई। सुधीर सैनी को दोबारा से जिलाध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष की कुर्सी के लिए 36 से अधिक ने नामांकन किया था। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

BJP district presidents in West: Vivek Rastogi becomes Meerut Metropolitan President, see the list here
भाजपा महानगर अध्यक्ष बनें शीतल विश्नोई - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष बनें शीतल विश्नोई
सहारनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव पर्यवेक्षक प्रभा शंकर पांडे ने सहारनपुर के जिला महानगर अध्यक्ष की  घोषणा की। पार्टी ने शीतल विश्नोई को भाजपा महानगर अध्यक्ष बनाया है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए करीब आठ जनवरी को भाजपा कार्यकालय पर 40 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था, लेकिन इनमें से शीतल विश्नोई पर  पार्टी ने विश्वास जताया है।
 

विज्ञापन

BJP district presidents in West: Vivek Rastogi becomes Meerut Metropolitan President, see the list here
भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी हाई कमान ने एक बार दोबारा वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी पर ही विश्वास जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए 10 जनवरी को पार्टी कार्यालय पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई थी। पार्टी की तरफ से घोषित चुनाव अधिकारी अरुण पाठक की मौजूदगी में 31 दावेदारों ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी ठोकी थी।

पार्टी हाई कमान की तरह से जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा की तिथि में बार-बार बदलाव किए जाने के बाद नाम को लेकर दावेदारों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। रविवार को पार्टी मुख्यालय पर जिला चुनाव अधिकारी अरुण पाठक की मौजूदगी में वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी के नाम की एक बार पुनः घोषणा हो गई। भूपेंद्र चौहान के जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही उनके समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed