फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Bijnor and Baghpat in killed four women, one injured

यूपी: पूजा-अर्चना करने गई चार महिला श्रद्धालुओं की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 30 Jul 2018 09:20 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 30 Jul 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
UP: Bijnor and Baghpat in killed four women, one injured
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

घर से पूजा करने के लिए निकली चार महिलाओं की हादसों में मौत हो गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बिजनौर के गांव कमालपुर पुरैनी क्षेत्र में स्थित बूढ़ेबाबा के थले पर प्रसाद चढ़ाने जा रहीं ननद व भाभी की पैर फिसलने के कारण पांवधोई नदी में डूब गई। वहीं बागपत में गुफा वाले बाबा मंदिर से पूजा अर्चना कर पैदल अपने गांव सरूरपुर कलां लौट रही तीन महिला श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। इनमें दो की मौत हो गई, तीसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

 
बिजनौर में पांवधोई नदी में डूबने से मरने वाली महिला कस्बा कोटरा निवासी मीरा (23) पत्नी सोनू और उनकी ननद टीना (18) थी। ये कस्बे की अन्य महिलाओं के साथ सोमवार सुबह करीब दस बजे कमालपुरा पुरैनी गांव में बूढ़ेबाबा के थले पर प्रसाद चढ़ाने गई थी। इस दौरान पांवधोई नदी पार करते समय इनका पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में बहकर यह डूब गई। इनके साथ चार अन्य महिलाएं भी बह निकली थीं, उन्हें खेतों में काम कर रहे लोगों ने बचा लिया गया।

विज्ञापन

UP: Bijnor and Baghpat in killed four women, one injured
घटना के बाद गमजदा परिजन - फोटो : अमर उजाला

उधर, बागपत में सावन के पहले सोमवार को सरूरपुर गांव से 20-25 महिला श्रद्धालु दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित गुफा वाले बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आई। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ये महिलाएं पूजा कर वापस लौट रही थी। इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीन महिला श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हादसे में सरूरपुर निवासी बाला देवी (45) पत्नी बिट्टू की मौके पर ही मौत हो गई। राजवीरी देवी (65) पत्नी रामपाल ने बड़ौत के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बबीता को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed