फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Balloon written I love Pakistan fell in the field in Saharanpur

यूपी : सहारनपुर में खेत में आकर गिरा 'आई लव पाकिस्तान' लिखा गुब्बारा, मचा हड़कंप

Mon, 16 Aug 2021 07:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Aug 2021 07:39 PM IST
सार

किसानों ने बताया कि संदिग्ध मानते हुए गुब्बारे को उठाने का भी प्रयास नहीं किया।  काफी ग्रामीण एकत्रित होकर संदिग्ध गुब्बारे को देखने के लिए पहुंचे। उधर, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
 

विज्ञापन
UP: Balloon written I love Pakistan fell in the field in Saharanpur
खेत में आकर गिरा आई लव यू पाकिस्तान लिखा गुब्बारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के दूसरे दिन यानी सोमवार को नानौता क्षेत्र में आई लव पाकिस्तान लिखा गुब्बारा उड़ता हुआ आया और खेत में गिर गया। इससे किसानों में खलबली रही और इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चा बनी रही। पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


यह वाकया सोमवार शाम करीब 5:15 बजे का है। नानौता थाना क्षेत्र के गांव चौरा - काशीपुर मार्ग पर काशीपुर निवासी सुभाष राणा के खेत हैं। करीब एक फुट लंबाई चौड़ाई वाला रंगीन गुब्बारा उड़ता हुआ धान के खेत में गिर गया।
विज्ञापन


खेतों में काम कर रहे किसान सुभाष राणा, रणदीप सिंह, संजू सिंह, अनिल कुमार आदि ने बताया कि पहले यह गुब्बारा बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा था। कुछ देर में ही गुब्बारा एकाएक उनके खेत के पास आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने पास जाकर देखा तो उस पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। गुब्बारा पाकिस्तानी झंडे रंग वाला था। इसे देख किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को देने का प्रयास किया, लेकिन नंबर नहीं लग सका।


किसानों ने बताया कि संदिग्ध मानते हुए गुब्बारे को उठाने का भी प्रयास नहीं किया। इसकी जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। काफी ग्रामीण एकत्रित होकर संदिग्ध गुब्बारे को देखने के लिए पहुंचे। 

उधर, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। पता किया जाएगा कि गुब्बारा कहां से आया और किसने इसे उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed