{"_id":"6110a2328ebc3efcdf2d3674","slug":"up-baghpat-police-gipsy-rams-farmers-left-him-to-die-and-ran-away-now-villagers-protest-at-dm-house-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: पुलिस की जिप्सी ने भाजपा नेता को कुचला, सड़क पर तड़पता छोड़ हुए फरार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: पुलिस की जिप्सी ने भाजपा नेता को कुचला, सड़क पर तड़पता छोड़ हुए फरार, मौत
Mon, 09 Aug 2021 09:04 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:04 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि जिप्सी में सवार पुलिसवाले घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बागपत में पुलिस जिप्सी ने किसान को कुचला हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके पुलिस के प्रति गुस्सा पैदा कर दिया है। यहां एक पुलिस की जिप्सी ने पाली गांव में भाजपा नेता को कुचल दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जिप्सी में सवार पुलिसवाले घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और बाद में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनिवास के रूप में हुई है। वह एक किसान था और भाजपा से जुड़ा था।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि अगर रामनिवास को सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। इस घटना और पुलिस की लापरवाही की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंच गए और उनमें पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
वहीं भड़के ग्रामीणों ने रामनिवास का शव डीएम आवास के बाहर रखकर हंगामा किया। सूचना पर एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि भाजपा नेता पाली गांव में अपने भाई के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की जिप्सी ने उसे टक्कर मार दी और पुलिस वाहन को लेकर पुलिसकर्मी फरार हो गए।