फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Bageshwar Dham Darbar will be organized in Meerut, 2 lakh devotees will gather, Bhoomi Pujan for Katha wil

UP: मेरठ में सजेगा बागेश्वर धाम दरबार, जुटेंगे 2 लाख श्रद्धालु, कथा के लिए 20 को होगा भूमि पूजन

Mon, 17 Mar 2025 10:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 17 Mar 2025 10:56 PM IST
सार

मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में बागेश्वर धाम सरकार का दरबार सजने जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए 20 मार्च को भूमि पूजन किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Bageshwar Dham Darbar will be organized in Meerut, 2 lakh devotees will gather, Bhoomi Pujan for Katha wil
धीरेंद्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित मैदान में होने वाली बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के लिए 20 मार्च को सुबह 10 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। यहां आने वाले करीब दो लाख श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 100 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सेवा, 24 घंटे एंबुलेंस के साथ ही पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। कथा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन

कथा का आयोजन सनातन कथा समिति की ओर से किया जा रहा है। सोमवार को बेगमपुल एसजीएम गार्डन में हुई प्रेसवार्ता में मुख्य संयोजक नीरज मित्तल ने चिकित्सा, अग्नि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग आदि के विषय में जानकारी दी।

अध्यक्ष पंडित संजय त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम, आवास विकास, विद्युत निगम, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक, सीएफओ से समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन

सचिव गणेश अग्रवाल ने बताया कि कथा स्थल पर पुरुष और महिला चिकित्सक उपलब्ध होंगे। 24 घंटे एंबुलेंस सेवा दी जाएगी। अग्नि सुरक्षा के लिए तीन गाड़ियां, 15 फायर मार्शल रहेंगे। प्रबंधन अमित त्यागी की टीम की ओर से किया जाएगा। महामंत्री राजेश खन्ना ने बताया कि पांच पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या न रहे।

कथा में प्रवेश पूर्ण रूप से निशुल्क रहेगा। वीवीआईपी और वीआईपी के प्रवेश समिति के कोर सदस्यों की ओर से निर्धारित किए जाएंगे। कथा स्थल पर 18 एलईडी स्क्रीन और उन्नत ध्वनि प्रणाली लगाई जाएगी। अरुण अग्रवाल ने भी तैयारियों के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed