यूपी : बदमाशों ने दिनदहाड़े छात्र को गोलियों से भूना, मौत, आरोपी फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में दिनदहाड़े एक छात्र को गोली मारे जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने मार्केट में खड़े छात्र को गोली मार दी। गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। जानें पूरा मामला:-
काधला थाना क्षेत्र में आज सुबह हिंदू इंटर कॉलेज के पास कक्षा ग्यारह के एक छात्र को गोली मार दी गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार दो बदमाशों ने गोल मार्केट में खड़े छात्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही छात्र जमीन पर गिर पड़ा। मार्केट में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वारदात की सूचना पर पुलिस को दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं आनन फानन में घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार मृतक छात्र कांधला कस्बे के डूंगर गांव का रहने वाला है। छात्र का नाम प्रियांशु है। वह नेशनल इंटर कॉलेज कांधला में कक्षा ग्यारह का छात्र है। सुबह के समय हिंदू कॉलेज के पास मार्केट में खड़ा था जहां बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। गोली छात्र की गर्दन में लगी है। बदमाश छात्र को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। उधर छात्र की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां छात्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक एक दो दिन पहले भी इसी जगह कुछ छात्रों का झगड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस इस घटना को हाल ही में छात्रों के बीच हुए झगड़े से भी जोड़कर देख रही है। पुलिस अधीक्षक व सीओ भी मौके पर पहुंचे हैं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/