फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Akhilesh Yadav raised the issue of Central Market in Lok Sabha, said - BJP is not seeing the tears

UP: अखिलेश यादव ने लोकसभा में उठाया सेंट्रल मार्केट का मुद्दा, बोले-भाजपा को नहीं दिख रहे महिलाओं के आंसू

Thu, 16 Apr 2026 08:08 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 16 Apr 2026 08:08 PM IST
सार

Meerut News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ की लोकसभा सीट से टीवी के श्रीराम अरुण गोविल सांसद हैं। उनको भी महिलाओं और व्यापारियों का दर्द नहीं दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav raised the issue of Central Market in Lok Sabha, said - BJP is not seeing the tears
लोकसभा में बोलते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में सेंट्रल मार्केट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब बात हक की होगी, तो आवाज संसद तक जाएगी। महिलाओं का दर्द क्या होता है, ये मेरठ के दुकानदारों के परिवार की महिलाओं की आंखों में आए आंसू भी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि प्रभु श्री राम अरुण गोविल, जिनको कभी हम लोगों ने स्क्रीन पर देखा था, वो चुनकर के आए थे। वहां पर महिलाएं धरने पर बैठी हैं। और अगर ये धरने पर इसलिए बैठी हैं क्योंकि उनको न्याय नहीं मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वजह से उनके घर उजड़ रहे हैं। महिला रो-रो करके न्याय मांग रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया, थाने पहुंचे कांग्रेसी
शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में चल रहे धरने के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस की महानगर उपाध्यक्ष रीना शर्मा धरने पर बैठी महिलाओं से मिलने पहुंचीं। धरने में उनके परिवार की महिलाएं भी शामिल थीं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष के धरने में पहुंचते ही नौचंदी पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई। सूचना पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा व पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला थाने पहुंचे। पदाधिकारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाएं।
 

आज पहुंचेंगे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि पुलिस धरने पर बैठे पीड़ित व्यापारियों के परिवार से नहीं मिलने दे रही है। पुलिस मनमर्जी कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के साथ वह और उनकी पार्टी हमेशा खड़ी है। शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित व्यापारियों से मिलने के लिए सेंट्रल मार्केट पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed