फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: International shooter has blamed on father-in-law sexual assault, demand for action from SSP

UP: BSF की अंतरराष्ट्रीय शूटर ने SSP को सुनाई आपबीती, दरोगा ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कार्रवाई की मांग

Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Aug 2023 11:00 PM IST
सार

Meerut News : अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर ने अपने ससुर और उनके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को आपबीती सुनाई और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Meerut: International shooter has blamed on father-in-law sexual assault, demand for action from SSP
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala

विस्तार

बीएसएफ में तैनात अंतरराष्ट्रीय शूटर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मेरठ एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि सहारनपुर में तैनात उनके ससुर सब इंस्पेक्टर ने दुष्कर्म किया, जबकि उनके भाई ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


बहसूमा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी मेरठ के रहने वाले एक युवक से हुई थी। युवती ने बीएसएफ में तैनात रहते हुए कई मेडल जीते हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती इंदौर में चल रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शामली: STF के हत्थे चढ़ा ISI का सदस्य, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे, देश को दहलाने की थी साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उनके ससुर देवबंद में सब इंस्पेक्टर हैं। ससुर ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़िता ने ससुर को बर्खास्त करने की मांग की। पति से शिकायत की, वह भी कोई मदद नहीं कर रहे हैं। 

इस पूरे मामले की जानकारी पीड़िता ने प्रधानमंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी दी है। वीडियो बनाने का भी ससुर पर आरोप है। सुनवाई कर रहे एसपी देहात कमलेश बहादुर ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed