फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP : A youth reached Meerut from Australia in search of wife and son

पत्नी की तलाश: ऑस्ट्रेलिया से मेरठ पहुंचा पति, सच्चाई पता चली तो चकरा गया दिमाग, जानें- क्या है माजरा

Fri, 22 Dec 2023 05:58 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Dec 2023 05:58 PM IST
सार

Meerut News : ऑस्ट्रेलिया से पत्नी व बेटे को ढूंढता हुआ एक युवक अपनी ससुराल कंकरखेड़ा पहुंचा। इसके बाद पत्नी के बारे में पता चला तो उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन
UP : A youth reached Meerut from Australia in search of wife and son
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी पत्नी व बेटे को ढूंढते हुए ऑस्ट्रेलिया से मेरठ पहुंचा। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से पहुंचा कंकरखेड़ा
ऑस्ट्रेलिया से पत्नी व बेटे को ढूंढता हुआ एक युवक अपनी ससुराल कंकरखेड़ा पहुंचा। दंपती में काफी समय से विवाद चल रहा है। जहां पर युवक की अपने ससुराल वालों से जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग कंकरखेड़ा थाने पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

महिला के परिजनों ने बताया कि महिला बेटे को लेकर अगस्त में ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। पत्नी से फोन पर बात होने के बाद युवक ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन

सहारनपुर निवासी आदित्य ने बृहस्पतिवार को पुलिस को बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है। युवक को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली हुई है। लगभग आठ साल पूर्व युवक की शादी श्रद्धापुरी निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद युवक पत्नी को भी ऑस्ट्रेलिया ले गया। पत्नी को ऑस्ट्रेलिया के प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की नौकरी मिल गई, लेकिन महिला को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता नहीं मिली। दोनों के बेटे को भी ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई थी। इस दौरान दंपती में विवाद रहने लगा। 

विज्ञापन

वहीं, विवाद के बाद महिला अपने बेटे को लेकर ऑस्ट्रेलिया में ही दूसरे मकान में किराए पर लेकर रहने लगी थी। बताया गया कि करीब आठ महीने पूर्व महिला अपने बेटे को लेकर कंकरखेड़ा आ गई थी। इसके बाद से दंपती का आपस में कोई संपर्क नहीं रहा। 

बृहस्पतिवार को युवक अपनी पत्नी व बेटे को तलाश करते हुए कंकरखेड़ा पहुंचा। जहां उसकी ससुराल वालों से जमकर कहासुनी हुई। युवक ने अपने ससुराल वालों से पत्नी व बेटे के बारे में जानकारी ली। युवक के साले ने बताया कि महिला बेटे को लेकर अगस्त में ही ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। 

इसके बाद युवक अपने वकील को लेकर कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। जहां दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। ससुराल वालों ने युवक की महिला के साथ फोन पर बात कराई। जिस पर पता चला कि महिला ऑस्ट्रेलिया में ही है। पत्नी की जानकारी होने के बाद युवक बिना कार्रवाई के थाने से चला गया। 

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा

थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग थाने आए थे, लेकिन फोन पर बात होने के बाद युवक ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: मोहब्बत में खूनी बना प्रेमी: सोनी हत्याकांड की ऐसी कहानी, हिल गया हर किसी का दिमाग, शादी के 20 दिन बाद मर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed