महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर कुचलने की कोशिश, कई लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के डाक पत्थर से पति के साथ बाइक पर मिर्जापुर पोल लौट रही महिला से स्कॉर्पियो सवार युवक ने रास्ते में छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवक ने दंपति को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक को साइड मारते हुए स्कॉर्पियो एक मिठाई की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान में बैठे तीन लोग घायल हो गए, जबकि दंपति को भी चोट लगी। हादसे के बाद आरोपी युवक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
घटना मुजफ्फरनगर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र की है। एक युवक अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के डाक पत्थर में अपनी बहन के यहां गया था। रविवार देर शाम जब वह पत्नी के साथ बाइक पर लौट रहा था, तो उत्तराखंड के हर्बटपुर से ही उनके पीछे स्कॉर्पियो कार में सवार एक युवक लग गया। दिल्ली-यमनोत्री हाइवे पर शिवालिक पहाड़ियों में सुनसान सड़क पर स्कार्पियो सवार युवक ने पति के साथ बाइक पर सवार महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। आरोप है, कि वह मिर्जापुर तक बार-बार बाइक को ओवरटेक करते हुए महिला से छेड़छाड़ करता रहा। आरोप है, कि कई बार अश्लील फब्तियां भी कसीं। मिर्जापुर पहुंचने पर दंपति ने युवक का विरोध किया, तो युवक ने उन्हें अपनी गाड़ी से कुचलने का प्रयास करते हुए उनकी बाइक में साइड मार दी। इस दौरान वह अपना नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू स्कॉर्पियो मिर्जापुर निवासी नसीर की मिठाई की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान में बैठे मिर्जापुर निवासी फारुख, अकबर पीरजी व इरशाद घायल हो गए। बाइक से गिरने के कारण दंपति को चोट लगी है। आरोपी युवक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थाना मिर्जापुर प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के पति और पीड़ित दुकानदार नसीर की तरफ से आरोपी लुकमान निवासी गांव पाडली ग्रांट के खिलाफ अलग अलग रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
पढ़ें : प्यार में गिफ्ट देने प्रेमिका के घर पहुंचा आशिक, परिजनों ने पेड़ से बांधकर किया ये हाल
गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा
आरोपी लुकमान की गिरफ्तारी का पता चलते ही भाकियू कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और थाने के गेट के अंदर दरी डालकर धरने पर बैठ गए। पुलिस आरोपी को चालान करने बाद जब कोर्ट के लिए लेकर चलने लगी तो, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। भाकियू आरोपी को थाने से बाहर ले जाने का विरोध कर रहे थे। भाकियू नेता घनश्याम राणा का कहना था, कि उनके द्वारा दोनों पक्षों में उनकी सहमति से फैसला कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उनका फैसला नहीं लिया और रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर दी। बाद में एसपी देहात द्वारा दूरभाष पर आश्वासन दिए जाने के बाद ही भाकियू कार्यकर्ता थाने से वापस गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/